{"_id":"650d75f1119b69cab203ac75","slug":"two-brothers-attacked-two-different-families-by-switching-off-electricity-from-transformer-case-registered-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur news: ट्रांसफार्मर से बिजली बंद कर दो भाइयों ने तीन लोगों के साथ की मारपीट, सामान भी तोड़ा,मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur news: ट्रांसफार्मर से बिजली बंद कर दो भाइयों ने तीन लोगों के साथ की मारपीट, सामान भी तोड़ा,मामला दर्ज
Fri, 22 Sep 2023 05:10 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू(हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू(हमीरपुर)।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 22 Sep 2023 05:10 PM IST
सार
हमीरपुर जिले में पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत लगमन्वी पंचायत के गांव मन्वी में ट्रांसफार्मर से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दो सगे भाइयों ने दो अलग-अलग परिवारों पर हमला किया और धमकाया।
विज्ञापन
मारपीट(सांकेतिक)
- फोटो : social media
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत मनवीं गांव में दो सगे भाइयों पर ट्रांसफार्मर से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद करने और मारपीट करने के आरोप लगे हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक मनवीं गांव के निवासी हरीश कुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे गांव के दो भाइयों ने किराये के मकान में रह रहे प्रवासियों के कमरे में जाकर उनको बुरी तरह से पीटा। इस दौरान उनका घर और रसोई का सामान भी तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
इसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करके दी गई। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। हालांकि पुलिस के जाने के बाद दोनों भाइयों ने शिकायतकर्ता को फोन पर मारने की धमकियां देना शुरू कर दीं और रात के एक बजे के आसपास दोनों आरोपी शिकायतकर्ता के घर पर पहुंच गए और आंगन में खड़े होकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इस दौरान उनसे दोनाें ने मारपीट की और वहां से भाग गए। हरीश कुमार ने बताया कि दोनों भाइयों ने ट्रांसफार्मर से क्षेत्र की बिजली बंद करने के बाद वारदात को अंजाम दिया। उधर, डीएसपी लालमन शर्मा ने बताया कि भोरंज पुलिस को गहनता से मामले की छानबीन करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन