{"_id":"62cad9c5fa62660078241e7d","slug":"two-bridge-construction-on-manali-leh-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh: मनाली-लेह मार्ग पर सेना का सफर होगा और आसान, बन रहे दो पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pradesh: मनाली-लेह मार्ग पर सेना का सफर होगा और आसान, बन रहे दो पुल
Mon, 11 Jul 2022 11:48 AM IST
अरविन्द ठाकुर
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:48 AM IST
सार
मनाली-लेह मार्ग पर अब पक्के पुलों का निर्माण तेजी से हो रहा है, ताकि भारतीय सेना को चीन और पाकिस्तान की सीमा तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
बिलिंग नाले पर बन रहा पुल।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मनाली-लेह मार्ग पर सेना का सफर और भी आसान होगा, क्योंकि इस मार्ग पर आने वाले बिलिंग और शोंगडोंग नाले पर रक्षा मंत्रालय दो डबललेन पुलों का निर्माण करवा रहा है। दोनों नालों पर वर्ष 2023 में पुल तैयार हो जाएंगे। इससे भारतीय सेना की चीन व पाकिस्तान की सीमा से सटे सामरिक मार्ग पर आवाजाही और भी बेहतर हो जाएगी।
विज्ञापन
सीमा सड़क संगठन लाहौल के बिलिंग नाले और दारचा से आगे शोंगडोंग नाले पर इन पुलों का निर्माण कर रहा है। बिलिंग नाले पर इसी साल के अंत तक पुल बनकर तैयार हो जाएगा, जबकि शोंगडोंग नाले पर पुल 2023 में भारतीय सेना को मिलेगा। 40 से 50 मीटर लंबे बन रहे इन कंक्रीट के पुलों से सेना के साथ पर्यटकों व आम लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
इन पुलों की खासियत है कि इन पर किसी भी तरह के भारी-भरकम वाहन गुजर सकेंगे, जबकि बैली ब्रिज पर सीमित भार वाले वाहनों की आवाजाही हो सकती है। मनाली-लेह मार्ग पर अब पक्के पुलों का निर्माण तेजी से हो रहा है, ताकि भारतीय सेना को चीन और पाकिस्तान की सीमा तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो। सीमा सड़क संगठन के कमांडर कर्नल शबरीश वाचली ने कहा कि मनाली-लेह मार्ग पर इसी साल पुल तैयार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
मनाली-लेह मार्ग के सरचू में बनेंगे दो और पक्के पुल
मनाली-लेह मार्ग पर भारतीय सेना की कानवाई को बॉर्डर तक पहुंचने में किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए सीमा सड़क संगठन अब पक्के पुलों का निर्माण कर रही है। बिलिंग और शोंगडोंग नाले में पुलों के निर्माण के बाद सरचू के आसपास दो और पक्के पुल बीआरओ की पाइपलाइन में हैं। इसको लेकर कागजी प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही इन पुलों को निर्माण कार्य आरंभ होगा।