फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two Black Fungus Patients Died In IGMC Shimla Hospital

हिमाचल: शिमला में ब्लैक फंगस के दो और मरीजों की मौत

Sat, 19 Jun 2021 07:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 19 Jun 2021 07:20 PM IST
सार

शिमला के लक्कड़ बाजार की रहने वाली महिला और हमीरपुर के व्यक्ति ने दम तोड़ा है। आईजीएमसी के एमएस डॉ. जनक राज ने कहा कि ब्लैक फंगस से पीड़ित दो मरीजों की मौत हुई है।

विज्ञापन
Two Black Fungus Patients Died In IGMC Shimla Hospital
Black fungus - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में ब्लैक फंगस से पीड़ित दो मरीजों ने शुक्रवार देर रात दम तोड़ दिया। इनमें से एक महिला मरीज शिमला के लक्कड़ बाजार और दूसरा मरीज अवाहदेवी, हमीरपुर का रहने वाला था। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज ने बताया कि दोनों मरीज 28 मई को दाखिल हुए थे। प्रदेश में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 6 आईजीएमसी शिमला और 3 की टांडा मेडिकल कॉलेज में जान गई है। 

विज्ञापन


शिमला के लक्कड़ बाजार की रहने वाली 62 वर्षीय महिला का अस्पताल में दाखिल होने के बाद डॉक्टरों ने एहतियातन कोरोना टेस्ट करवाया था। टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हमीरपुर के रहने वाले 72 साल के मरीज कोरोना से ठीक हो गए थे। डॉक्टरों ने दोनों मरीजों की दो बार से अधिक सर्जरी कर दी थी, लेकिन दोनों मरीजो की देर रात मौत हो गई। आईजीएमसी में अब तक इस बीमारी से 11 पीड़ित मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं। इनमें से दो मरीज ठीक हो गए हैं। तीन अभी दाखिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed