फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two and a half year old girl died due to drowning in tank, four year old innocent came under tractor in Paonta sirmour himachal

हादसा: टैंक में गिरकर डूबने से ढाई वर्षीय बच्ची की मौत, पांवटा में ट्रैक्टर के नीचे आया चार साल का मासूम

Tue, 12 Oct 2021 10:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सराहां/पांवटा साहिब(सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, सराहां/पांवटा साहिब(सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Oct 2021 10:09 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में दो अलग-अलग हादसों में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। पच्छाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली लाना बांका पंचायत में ढाई वर्षीय बच्ची की टैंक में डूबने से मौत हो गई है। वहीं, पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की ट्राली के नीचे आने से चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई है।
 

विज्ञापन
Two and a half year old girl died due to drowning in tank, four year old innocent came under tractor in Paonta sirmour himachal
हादसों में दो बच्चों की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पच्छाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली लाना बांका पंचायत में ढाई वर्षीय बच्ची की टैंक में डूबने से मौत हो गई है।  पिता सुखचैन सिंह को जब पता चला कि स्मृति घर में नहीं है तो उसने आसपास तलाश किया। घर से थोड़ी दूर बने पानी के टैंक में स्मृति पानी के ऊपर दिखाई दी। इसके बाद तुरंत उसे पीएचसी बागथन लाया गया जहां से उसे सराहां अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी। लानाबांका पंचायत प्रधान कुलदीप सिंह ने बताया कि ढाई वर्षीय स्मृति की पानी में डूबने से मौत हुई है। पच्छाद थाना प्रभारी सुभाष कुमार ने डूबने से बच्ची की मौत होने की पुष्टि की है। तहसीलदार विपिन वर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। 

विज्ञापन


ट्रैक्टर के नीचे आने से चार वर्षीय मासूम की मौत
वहीं, पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की ट्राली के नीचे आने से चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई है। उत्तरप्रदेश के ग्राम गोठना निवासी पिंकी(22) हाल निवासी रामपुरघाट ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने बताया कि उसका पति जोगिंद्र सिंह गिरि नदी से ट्रैक्टर भरने का काम करता था। रोजाना अपने पति के लिए खाना लेकर जाती है। मंगलवार को भी वह अपनी ननद की बेटी छाया (4) पुत्री कृष्ण लाल, निवासी गांव धामनी, तहसील शिकारपुर, जिला बुलंद शहर उत्तर प्रदेश के साथ अपने पति के लिए रोटी लेकर पैदल जा रही थी। रास्ते में एक ट्रैक्टर रामपुरघाट क्रैशर में गिरि की तरफ जा रहा था। इसे अलीगढ़ निवासी पवन चला रहा था। उ
विज्ञापन


सने दोनों को अपनी सीट के साथ मडगार्ड पर बिठा लिया। चालक बड़ी तेज रफ्तारी से पत्थरों के ऊपर से ट्रैक्टर चला रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर के टायर के नीचे एक बड़ा पत्थर आ गया। इससे महिला और छाया ट्रैक्टर से उछलकर नीचे गिर गई। इस दौरान दोनों को चोटें आईं। इस पर दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। मासूम को गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया। मगर बच्ची ने पहले ही दम तोड़ दिया। डीएसपी बीर बहादुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रैक्टर चालक पवन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। नाहन मेडिकल कॉलेज में मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed