फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two and a half rupees hike in Petrol and diesel rate in Himachal from october

हिमाचल में ढाई रुपये तक महंगा होगा पेट्रोल-डीजल, वैट बढ़ाने का प्रस्ताव

Tue, 24 Sep 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh प्रखर, दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
प्रखर, दीक्षित, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Sep 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
two and a half rupees hike in Petrol and diesel rate in Himachal from october
प्रतीकात्मक तस्वीर

नवरात्रों में हिमाचल सरकार प्रदेश की जनता को एक बड़ा झटका देने जा रही है। अक्तूबर के पहले हफ्ते से प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दामों में ढाई रुपये तक की बढ़ोतरी हो जाएगी। सरकार ने पेट्रोल पर 1.9 और डीजल पर 2.04 फीसदी वैट बढ़ोतरी लागू करने का प्रस्ताव किया है।

विज्ञापन


मंत्रिमंडल ने पिछली बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। अब राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने जनता से 10 दिन में वैट दरों में बदलाव पर सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। इसके बाद नई दरों की  अधिसूचना जारी हो सकती है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव आबकारी एवं कराधान संजय कुंडू ने वैट बढ़ोतरी के प्रस्ताव की पुष्टि की है। वर्तमान में पेट्रोल पर 23.1 और डीजल पर 11.6 प्रतिशत वैट लगता है। प्रस्ताव है कि अब पेट्रोल पर वैट को 25 और डीजल पर 14 फीसदी कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सरकार को 25 करोड़ रुपये प्रति महीने के नुकसान से राहत मिलेगी

इससे सरकार को 25 करोड़ रुपये प्रति महीने के नुकसान से राहत मिलेगी। हालांकि, नई दरें लागू होने के बावजूद प्रदेश सरकार को एक करोड़ रुपये प्रति महीने का नुकसान होगा। वैट बढ़ने के बावजूद प्रदेश में डीजल-पेट्रोल के दाम पड़ोसी राज्यों की तुलना में कम ही रहेंगे। 

अक्तूबर 2018 में केंद्र सरकार की ओर से 2.50 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद प्रदेश सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल पर वैट ढाई रुपये कम कर दिया था। केंद्र और प्रदेश सरकार ने डीजल और पेट्रोल के रेट में पांच-पांच रुपये की कमी महंगाई पर लगाम लगाने के लिए की थी।

इस फैसले के बाद प्रदेश में माल ढुलाई की दरें कम हो गई थीं। इसकी वजह से प्रदेश सरकार को हर महीने करीब 25 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed