फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two accused arrested with chitta

Shimla News: सुन्नी में 7.2 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

Sun, 14 Dec 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
two accused arrested with chitta
पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान गाड़ी में बैठे दो युवकों से पकड़ा नशा, जांच जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सुन्नी क्षेत्र में पुलिस ने मंडी जिले के करसोग के रहने वाले दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कौल राम निवासी करसोग जिला मंडी और गोपी लाल करसोग जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मामला शनिवार का है, जब सुन्नी पुलिस की टीम क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक बोलेरो कैंपर को तलाशी के रोका, उसमें दो युवक सवार थे। तलाशी के दौरान युवकों के कब्जे से 7.2 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है कि आरोपी नशा कहां से लेकर आए थे। अदालत से पुलिस रिमांड मिलने के बाद दोनों आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। एसएसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि पुलिस ने दो युवकों को चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed