{"_id":"686e862ecb1db4a83904b8fc","slug":"two-accused-arrested-with-chitta-after-raiding-a-homestay-in-kanlog-shimla-news-c-19-sml1001-564867-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कनलोग में होमस्टे में दबिश देकर \nचिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कनलोग में होमस्टे में दबिश देकर चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की स्पेशल सेल टीम की कार्रवाई, आरोपियों से 45.350 ग्राम चिट्टा और 44 हजार नकदी बरामद
इलेक्ट्रॉनिक वजन मापने की मशीन भी की बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के कनलोग क्षेत्र में एक होमस्टे में दबिश देकर पुलिस ने मालिक समेत दो लोगों को चिट्टे और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों से 45.350 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
आरोपियों में होमस्टे मालिक अतुल बोहरा (50) निवासी कनलोग और महेश ठाकुर (37) निवासी लोअर समिट्री शामिल हैैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी होमस्टे से चिट्टा तस्करी का नेटवर्क चला रहे थे। इसी सूचना के आधार पर पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने कनलोग स्थित निजी होमस्टे में दबिश दी। इस दौरान तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 45.350 ग्राम चिट्टा और 44,000 रुपये कैश बरामद किया गया। पुलिस का दावा है कि पकड़ी गई रकम ड्रग मनी है। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक वजन मापने की मशीन भी बरामद की है। स्पेशल सेल की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यू शिमला पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस जांच कर रही है कि नशा तस्करी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। जिले में इससे पहले भी होमस्टे और होटलों में नशा तस्करी के मामले सामने आ चुके हैं। इसको देखते हुए पुलिस की टीमें लगातार ऐसे स्थानों की निगरानी कर रही है।
अब 149 मामलों में 364 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए मिशन क्लीन के तहत जिले में इस साल अभी तक 149 केस दर्ज किए हैं। इन मामलों में 364 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन मामलों में पुलिस ने कई सरकारी कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया है। पिछले दो सालों में पुलिस ऐसे 26 सरकारी कर्मचारियों को पकड़ चुकी है। वहीं पुलिस ने अभियान के तहत कई अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर गिरोहों का भंडाफोड़ भी किया है। इसमें गुरमीत गिरोह, बूटा सिंह, विजय सोनी और संदीप शाह समेत कई गिरोह शामिल हैं।
विज्ञापन
कोट
कनलोग में दबिश देकर होमस्टे के मालिक समेत दो लोगों को चिट्टे और कैश के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस नशा तस्करी के मामलों में कड़ी कार्रवाई कर रही है। मिशन भरोसा के तहत जिले में नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
-संजीव कुमार गांधी, एसएसपी शिमला