फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two accused arrested from Kurukshetra in the murder of Nepali youth

Kullu Murder Case: नेपाली युवक की हत्या मामले में दो आरोपी कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार

Thu, 01 Dec 2022 01:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Dec 2022 01:46 PM IST
सार

कुल्लू जिले मणिकर्ण के बरशैणी में नेपाली मूल के एक युवक की हत्या मामले पुलिस ने दो आरोपियों को हरियाणा के कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Two accused arrested from Kurukshetra in the murder of Nepali youth
हत्या मामले में दो आरोपी कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले मणिकर्ण के बरशैणी में नेपाली मूल के एक युवक की हत्या मामले पुलिस ने दो आरोपियों को हरियाणा के कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी देवेंद्र और सत्य प्रकाश निवासी नेपाल को कुल्लू लाया जा रहा है। एसएसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने इसकी  पुष्टि करते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस की मदद से दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मृतक युवक के भाई निर्मल ने मणिकर्ण पुलिस चौकी में अपने भाई विशाल के लापता होने की शिकायत की थी। पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उनका भाई 28 नवंबर रविवार को कालगा से एक अन्य व्यक्ति के साथ बरशैणी सामान लेने आश था और वह तब से लापता चल रहा था।
विज्ञापन


इसी शिकायत पर बुधवार को जब पुलिस तलाश करने के लिए बरशैणी पहुंची तो छानबीन के दौरान उन्हें युवक का जूता पड़ा मिला। इसके बाद साथ लगते जंगल पहुंची पुलिस को एक शव दफनाया हुआ मिला। मृतक 24 वर्षीय विशाल नेपाल वर्तमान में कालगा में किराये के मकान में रहता था और वह कालगा में ही एक कैफे पर काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed