फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Twitter war between BJP and Congress during PM narendra Modi Rally in Dharamshala

मोदी की रैली में भाजपा से आगे नहीं निकल पाई कांग्रेस

Sat, 29 Dec 2018 01:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 29 Dec 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
Twitter war between BJP and Congress during PM narendra Modi Rally in Dharamshala

सोशल मीडिया पर हर बार मोदी के हिमाचल दौरे पर भाजपा और कांग्रेस के सोशल मीडिया सिपाहियों के बीच ट्वीट वॉर शुरू हो जाता है। धर्मशाला रैली के दौरान भी भाजपा के सोशल मीडिया विंग के जय मोदी फॉर हिमाचल हैशटैग के जवाब में कांग्रेस ने निकम्मी सरकार एक साल बदहाल का हैशटैग ट्रेंड कराने का प्रयास किया। हालांकि, इस बार भाजपा ने कांग्रेस को सोशल मीडिया पर हावी नहीं होने दिया।

विज्ञापन


करीब दो साल पूर्व नगर निगम चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिमला में रैली को संबोधित करने आए थे। इस दौरान कांग्रेस ने मोदी के खिलाफ प्रदेश को ठगने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर कई हैशटैग ट्रेंड किए। आम तौर पर सोशल मीडिया पर हावी रहने वाली भाजपा को पहली बार कांग्रेस ने हिमाचल में पटकनी दी थी। जयराम सरकार के एक साल के कार्यक्रम से पहले भाजपा का सोशल मीडिया विंग कांग्रेस के सोशल मीडिया हमलों को लेकर तैयार दिखा।
विज्ञापन


भाजपा ने रैली को ट्विटर और फेसबुक पर बीजेपी फॉर हिमाचल और जयराम ठाकुर के अकाउंट के जरिये लाइव स्ट्रीम किया, जिसे सवा पांच लाख लोगों ने देखा। भाजपा ने सुबह जय मोदी फॉर हिमाचल हैशटैग के साथ ट्वीट व पोस्ट अपडेट शुरू किया। देखते ही देखते यह हैशटैग टॉप टेन में ट्रेंड करने लगा। जवाब में कांग्रेस ने निकम्मी सरकार एक साल बदहाल का हैश टैग लगाते हुए ट्वीट शुरू किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने इस बार भी कोशिश की, लेकिन भाजपा के सोशल मीडिया विंग भाजपा के हैशटैग को मोदी रैली के दौरान पूरे दिन टॉप टेन में रखने में सफल रहा। प्रदेश भाजपा के सोशल मीडिया इंचार्ज चेतन बरागटा ने बताया कि कांग्रेस की पिछले हमलों को देखते हुए इस बार पहले से तैयारी की गई थी। प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता के चलते आम लोगों का भी सहयोग मिला और शाम तक भाजपा ही हावी रही।

ये रहे ट्वीट वार के आंकड़े

Twitter war between BJP and Congress during PM narendra Modi Rally in Dharamshala

प्रधानमंत्री मोदी के धर्मशाला आने से पहले सुबह से भाजपा कांग्रेस ने ट्वीट करने शुरू किए। इस दौरान भाजपा ने 1 करोड़ 92 लाख लोगों तक पहुंच बनाई। कांग्रेस 7 लाख 76 हजार लोगों तक पहुंच बना सकी।

ट्विटर पर ही भाजपा के हैशटैग से शाम चार बजे तक 3848 इंगेजमेंट हुए, जबकि कांग्रेस के हैशटैग के 831 इंगेजमेंट थे। मोदी की इस रैली के दौरान जहां कांग्रेस के बड़े नेताओं से ज्यादा सोशल मीडिया टीम और फॉलोअर ही एक्टिव रहे। वहीं, भाजपा से हिमाचल भाजपा, राष्ट्रीय भाजपा के अलावा अनुराग, धूमल, सत्ती और नड्डा के हैंडल से लगातार ट्वीट किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed