फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Twenty thousand people paid obeisance in Jakhu on the occasion of Hanuman birth anniversary.

Shimla News: हनुमान जन्मोत्सव पर जाखू में 20 हजार लोगों ने टेका माथा, दिनभर चला भंडारा

Sun, 13 Apr 2025 11:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sun, 13 Apr 2025 11:04 AM IST
सार

राजधानी के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर जाखू में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खुल गए थे।

विज्ञापन
Twenty thousand people paid obeisance in Jakhu on the occasion of Hanuman birth anniversary.
जाखू मंदिर शिमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर जाखू में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खुल गए थे। इसके बाद पिंडी के रूप में मौजूद हनुमान जी का शृंगार फूलों से किया गया। सुबह से लेकर शाम तक 20 हजार लोगों ने मंदिर में शीश नवाया।
विज्ञापन


राम जी का प्यारा सिया का दुलारा, जन्मदिन बालाजी तेरा मनाने हम आए हैं और कीजो केसरी के लाल..भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमें। सुबह 7 बजे बजरंगबली की भव्य आरती हुई। इसके बाद डेढ़ क्विंटल आटे का बना रोट और हलवे का भोग लगाया गया। मंदिर में सुबह 8 बजे से श्रद्धालुओं के लिए भंडारा शुरू हो गया था जो पूरा दिन चलता रहा। देर शाम तक करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेका। सुबह 9:40 बजे मंदिर में हवन हुआ। पुजारियों और हनुमान सेवा समिति के सदस्यों ने हवन में आहुतियां डालीं। इसके बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में बैठकर सुंदरकांड पाठ किया। कुछ श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा पढ़ी। सुबह 5 बजे से ही मंदिर में दर्शन करने के लिए भक्तों की कतारें लगना शुरू हो गईं थीं।
विज्ञापन




7 बजे तक कतारें हनुमान की 108 फीट ऊंची मूर्ति तक लग गईं। दोपहर बाद हनुमान मूर्ति से घूमकर लाइनें मंदिर कार्यालय तक पहुंच गईं। श्रद्धालुओं ने कई घंटों तक लाइनों में खड़े होकर हनुमान जी के दर्शन किए। भक्तों ने बजरंगबली को सिंदूर, झंडा, तेल, लड्डु, चना और धूप चढ़ाया। हनुमान जन्मोत्सव पर लोअर बाजार स्थित जनता बेकरी के पास कारोबारियों ने मीठे चावल का प्रसाद वितरित किया। इस दौरान भाजपा नेता संजय सूद ने भी प्रसाद बांटने में उपस्थिति दर्ज करवाई। इसके अलावा शेर ए पंजाब में भी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पिज्जा के स्टॉल पर रही भीड़
हनुमान जयंती पर जाखू मंदिर में भंडारे के साथ श्रद्धालुओं के लिए पिज्जा का स्टॉल भी लगाया था। भंडारे से ज्यादा श्रद्धालुओं की लंबी कतारें पिज्जा के स्टॉल पर लगी थीं। इसके अलावा मंदिर में विशेष रूप से भक्तों के लिए आईस्क्रीम, जलेबी, राम लड्डू, मिल्क केक, रोट और हलवे के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। हनुमान सेवा समिति जाखू के सदस्य देस राज सागर ने बताया कि इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।



खुशहाला मंदिर में अखंड रामायण पाठ
खुशहाला महावीर मंदिर शोघी में शुक्रवार रात से चला अखंड रामायण का पाठ शनिवार सुबह 8 बजे समाप्त हुआ। इसके बाद मंदिर में बजरंगबली को विशेष रूप से मलापुआ और 11 किलो हलवे का भोग लगाया गया। इसके बाद 9:00 बजे हवन हुआ जिसमें पुजारियों और सभा के सदस्यों ने आहुतियां डालीं। दिनभर मंदिर में भजन कीर्तन चलता रहा। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रधान नेकराम ठाकुर, महासचिव प्रेम ठाकुर, कोषाध्यक्ष लाजपत राय, रूपराम शर्मा, योगेश शर्मा और दिनेश ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

संकटमोचन मंदिर में हुआ चालीसा पाठ
शहर के संकटमोचन मंदिर में दिनभर बजरंगबली के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर में सुबह 9:00 से अखंड हनुमान चालीसा का पाठ शुरू हो गया था। दोपहर करीब 12 बजे तक पाठ चला। मंदिर के पुजारी अश्विनी ने बताया कि दोपहर बाद मंदिर की कैंटीन तक डबल लाइनें लग गईं थीं। श्रद्धालुओं को भंडारा भी परोसा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed