{"_id":"5bb379e8867a557ff666c3b0","slug":"twenty-per-cent-discount-for-those-interested-in-wearing-khadi","type":"story","status":"publish","title_hn":"खादी पहनने का शौक रखने वालों को खरीद पर बीस फीसदी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खादी पहनने का शौक रखने वालों को खरीद पर बीस फीसदी छूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खादी पहनने का शौक रखने वालों के लिए खुशखबरी है। खादी वस्तुओं की खरीद पर बीस फीसदी की छूट मिलेगी। गांधी जयंती पर प्रधानमंत्री सृजन कार्यक्रम में बिक्री पर ग्राहकों को बीस फीसदी छूट आज से दी जाएगी। खादी वस्तुओं पर यह छूट अगले 60 दिन तक मिलती रहेगी।
विज्ञापन
केंद्र के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के इस कार्यक्रम में ग्राहकों को पहले 90 दिन तक भी यह छूट दी जाती रही है। खादी वस्तुओं पर 15 फीसदी की छूट खादी कमीशन की ओर से और पांच फीसदी की छूट प्रदेश सरकार देगी।
विज्ञापन
इसके अलावा खादी मंडल ने ऊनी उत्पादन पर भी अतिरिक्त पचास फीसदी तक की छूट देने का फैसला लिया है। खादी भंडार धर्मशाला के प्रबंधक प्रमोद कुमार चौहान ने बताया कि पचास फीसदी छूट इसलिए दी जा रही है ताकि बुनकरों को कताई करने का काम ज्यादा से ज्यादा मिल सके।
विज्ञापन
चौहान ने बताया कि इस बार भी गांधी जयंती के मौके पर ग्राहकों को खादी वस्तुओं पर बीस फीसदी की छूट अगले 60 दिन तक केवल कार्य दिवसों पर प्रदान की जाएगी। पिछले साल यह छूट 90 दिन तक दी गई थी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि इस छूट का अधिक से अधिक फायदा उठाएं।