अनियंत्रित होकर पलटी एचआरटीसी बस, हादसे में 12 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब-हिमाचल सीमा पर सटे गांव चक्क साधू में मनाली से अमृतसर जा रही एचआरटीसी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गए।
गमनीत यह रही कि बस में सवार यात्रियों को हादसे में मामूली चोटें आईं। घायलों को पंजाब के अस्पतालों में उपचार दिलाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब चार बजे मनाली से अमृतसर जा रही बस जब पंजाब-हिमाचल बार्डर के समीप चक्क साधू गांव के समीप पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे के वक्त बस में सवार थे इतने लोग
हादसे के वक्त बस में 60 के करीब सवारियां सवार थीं जबकि हादसे में 12 यात्रियों को चोटें पहुंचीं। स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पंजाब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए।
बस ऊना डिपो की थी। इस हादसे में चालक व परिचालक सुरक्षित हैं। हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि हादसा पंजाब सीमा में हुआ है। इसकी जांच पंजाब पुलिस कर रही है।