फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tug of war between mukesh agnihotri and mla KL thakur.

औद्योगिक क्षेत्र को लेकर अग्निहोत्री और ठाकुर में तीखी बहस

Fri, 18 Mar 2016 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 18 Mar 2016 08:51 AM IST
विज्ञापन
 tug of war between mukesh agnihotri and mla KL thakur.
उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री

उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री और नालागढ़ के भाजपा विधायक केएल ठाकुर में प्रदेश विधानसभा के भीतर वीरवार को तीखी बहस हुई। विधायक केएल ठाकुर ने दभोटा औद्योगिक क्षेत्र में देरी पर सवाल उठाए तो इस पर उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी तीखा पलटवार किया। भाजपा विधायक बोले कि इससे कांग्रेस को नुकसान होगा तो उद्योग मंत्री ने कहा - कांग्रेस को क्या फायदा और क्या नुकसान है, वे हम देख लेंगे।

विज्ञापन


दभोटा औद्योगिक क्षेत्र में आपका क्या सहयोग है? आपका एक-एक एनओसी खुद एकत्र किया। केएल ठाकुर ने प्रश्नकाल में कहा कि जिस तरह से सरकार काम कर रही है, उससे कांग्रेस का भला नहीं होगा। उन्होंने कहा कि उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री अपने विधानसभा क्षेत्र हरोली तक ही सीमित हैं। उद्योग मंत्री ने तो ऊना को भी हरोली तक ही सिमटा दिया है, जबकि वे पूरे प्रदेश के मंत्री हैं।
विज्ञापन


इस पर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वे हरोली से विधायक हैं और उस क्षेत्र का नेतृत्व कर रहे हैं। इस क्षेत्र के विधायक होने के नाते ही वे सदन में हैं। उन्होंने कहा कि हरोली भी इसी प्रदेश में है। उन्होंने विधायक केएल ठाकुर को कहा कि वे इससे पहले सरकारी अधिकारी थे। उन्हें पता होना चाहिए कि सरकारी काम कैसे होता है। विधायक की चिंता वह जानते हैं और इन्हें कांग्रेस पार्टी की चिंता के बारे में नहीं सोचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निहोत्री ने कहा कि दभोटा में पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने कहा है कि जितने पेड़ कटेंगे, उतने ही पेड़ कहीं दूसरी जगह पर लगाने होंगे। इसके लिए उद्योग विभाग भूमि की तलाश कर रहा है। उन्होंने कहा कि आदूवाल में बायोटेक्नोलॉजी पार्क के लिए उपलब्ध जमीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग की थी। इसे अब उद्योग विभाग के नाम पर किया गया है। मामले को नए सिरे से पर्यावरण मंत्रालय को भेजना होगा। यदि कोई कंपनी बीटी पार्क बनाने के लिए आगे आती है तो उसे दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed