फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tug of war between DGP and Vishwa Hindu Parishad over cow slaughter

डीजीपी के बयान पर विहिप ने किया पलटवार

Thu, 14 Jan 2016 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Thu, 14 Jan 2016 01:44 PM IST
विज्ञापन
Tug of war between DGP and Vishwa Hindu Parishad over cow slaughter

चंबा में कथित गोहत्या मामले में डीजीपी संजय कुमार के बयान पर विश्व हिंदू परिषद भड़क गई है। डीजीपी ने कहा था कि कुछ संगठन चंबा में सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। धर्मशाला में प्रेस वार्ता के दौरान विहिप के राज्य संगठन मंत्री मनोज कुमार ने कहा कि गौहत्या के खिलाफ अगर जागरूकता फैलाने से अगर सांप्रदायिक होता है तो वह पीछे नहीं हटेंगे।

विज्ञापन


कहा कि विहिप और हिंदू संगठन सांप्रदायिक हिंसा फैलाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं, बल्कि डीजीपी इस घटना को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। दावा किया कि चंबा में गोहत्या का मामला विशेष समुदाय के दो गुटों में गाय के कलेजे को लेने को लेकर हुई मारपीट के बाद सामने आया। पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


एक विशेष समुदाय चंबा में पशुओं की तस्करी में शामिल है। कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अच्छे राजनीतिक हैं। वह इस मामले में कार्रवाई करना चाहते हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन उन्हें इस संवेदनशील मुद्दे पर गुमराह कर रहा है। गोहत्या करने वालों को मृत्युदंड मिलना चाहिए। कहा कि पुलिस अभी तक लव जिहाद मामले में 182 लड़कियों की सूची जारी नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी के नेरचौक में पाकिस्तान जिंदाबाद दीवार पर लिखा गया, लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर पाई। पुलिस फेरी वालों पर नजर नहीं रख रही है। कुछ जगहों में पाकिस्तान की करेंसी भी मिली है। इससे साफ जाहिर है कि प्रदेश भी अब आतंकवादियों की नजर पर है। प्रदेश का खुफिया तंत्र भी काम नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed