फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tug of war between cm virbhadra singh and bjp leaders.

भाजपा की मांग-बर्खास्त हो सरकार, सीएम बोले राज्यपाल नहीं हटा सकते मुझे

Wed, 06 Apr 2016 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 06 Apr 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
 tug of war between cm virbhadra singh and bjp leaders.
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह

भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के आरोप में भाजपा विधायकों ने मंगलवार को राज्यपाल देवव्रत से मिलकर वीरभद्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि वीरभद्र सिंह के सत्ता में रहते हुए अधिकारी निष्पक्षता से जांच नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में उन्हें हटाकर जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन


विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट ने वीरभद्र सिंह को आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के मामले में 27 नवंबर, 2013 को सीबीआई जांच कर स्टेटस रिपोर्ट देने को कहा। सीबीआई ने 23 सितंबर 2015 को एफआईआर दर्ज कर 26 सितंबर 2015 को 11 स्थानों पर छापेमारी की।
विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी 15 नवंबर 2015 को मनी लॉड्रिंग मामले में एफआईआर दर्ज कर 20 मार्च 2016 को ईडी ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व इनके परिवार की संपत्ति अटैच कर ली। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार इस घटनाक्रम में सीएम से नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र देने की मांग कर रही है लेकिन वे इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। प्रदेश की पूरी सरकार वीरभद्र सिंह को बचाने में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल नहीं कर सकते मुझे बर्खास्त : सीएम

 tug of war between cm virbhadra singh and bjp leaders.
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि उन्हें राज्यपाल बर्खास्त नहीं कर सकते हैं। सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि उनकी कुर्सी को कोई खतरा नहीं है। राष्ट्रपति के पास जाओ या चाहे कहीं और जाओ। सरकार बहुमत में है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में उल्टी भाजपा की क्रेडिबलिटी ही खतरे में है।

मंगलवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि विपक्ष उनके बारे में गलत बातें कर रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें मालूम ही नहीं हो पा रहा है कि मंगलवार को जो हंगामा हुआ है, वह किस उपलक्ष्य में हुआ है। उन्होंने कहा कि जो सरकाघाट तहसील की बात है।

इसके क्षेत्रों को चार तहसीलों में लिया गया है। हमने इस बारे में डिविजन कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी है। एक अन्य सवाल के जवाब में सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में विधायकों के वेतन और भत्तों पर संशोधित बिल आ रहा है।

वापस लिया सील रोड वाला बिल, आज पेश करेंगे

 tug of war between cm virbhadra singh and bjp leaders.
डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा पर सीएम ने वीरभद्र सिंह ने कहा कि ऐसी बातें गलत हैं।

विधायकों को मेट्रोपोल के पास पार्किंग में सील्ड और रिस्ट्रेक्टिड सड़क पर छूट देने या ऐसी सड़कों से वाहनों को गुजारने के मामले में सोमवार को सदन में पेश किया गया विधेयक लगभग 24 घंटे के भीतर मंगलवार को वापस ले लिया गया है।

डिप्टी सीएम वाला मामला गलत है : वीरभद्र
डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा पर सीएम ने वीरभद्र सिंह ने कहा कि ऐसी बातें गलत हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान की ओर से ऐसी कोई बातें नहीं कही गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed