{"_id":"60db63588ebc3e4cdb46fc13","slug":"truck-union-ponta-sahib-election-shimla-news-sml3752579195","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलजीत सिंह नागरा बने ट्रक ऑपरेटर यूनियन पांवटा साहिब के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलजीत सिंह नागरा बने ट्रक ऑपरेटर यूनियन पांवटा साहिब के अध्यक्ष
Tue, 29 Jun 2021 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब( सिरमौर)

Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को द सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन तारुवाला पांवटा साहिब का चुनाव हुआ जिसमें बलजीत सिंह नागरा ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। बलजीत सिंह नागरा गुट ने तीन पदों पर और राजेंद्र सिंह नारंग गुट ने सिरमौर ट्रक यूनियन के दो पदों पर जीत दर्ज की है।
द सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन तारुवाला ने 1234 ट्रक ऑपरेटर के मत थे। इसमें से कुल 1218 मत पड़े। प्रत्येक पद के लिए दो-दो उम्मीदवार मैदान में थे जिसमें प्रधान पद के लिए बलजीत सिंह नागरा को 608 और राजेंद्र सिंह नारंग को 594 मत मिले और 16 मत रद्द हुए हैं। बलजीत सिंह नागरा ने 14 मतों से जीत दर्ज की है।
उपप्रधान पद के लिए बलविंद्र सिंह को 602 मत तथा जसमेर सिंह भूरा को 594 मत मिले और 22 मत रद्द हुए हैं। बलविंद्र सिंह ने 9 मतों से जीत दर्ज कर ली है।
महासचिव पद के लिए कुलदीप खंडूजा को 664 तथा विजय कुमार को 533 मत मिले हैं।
जबकि, 14 मत रद्द हुए हैं। महासचिव पद पर कुलदीप खंडूजा 131 मतों से जीत दर्ज करने में सफल रहे। कोषाध्यक्ष पद के लिए रेशम चंद को 670 तथा भूपेंद्र सिंह को 530 मत मिले। रेशम चंद 140 मत से जीत दर्ज करने में कामयाब हुए। अड्डा प्रभारी के लिए महिमा सिंह को 621, सरवन सिंह को 583 मत पड़े और जबकि 14 मत रद्द हुए हैं। महिमा सिंह ने 38 मत से जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन
द सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन तारुवाला पांवटा साहिब के चुनाव समय 10:35 बजे प्रात: शांतिपूर्वक आरंभ हुए। प्रशासन की तरफ से चुनाव करवाने के लिए तहसीलदार पांवटा साहिब वेद प्रकाश अग्निहोत्री, नायब तहसीलदार रणजीत सिंह बेदी, कानूनगो गीता राम, गौरव पाठक, वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी शर्मा, अनिल शर्मा और रहीस अहमद उपस्थित रहे। उधर, तहसीलदार पांवटा साहिब वेद प्रकाश अग्निहोत्री ने पुष्टि की है।