फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Truck overturns on Shimla-Dharamshala National Highway, traffic stalled for four hours

शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर ट्रक पलटा, चार घंटे ठप रहा यातायात

Fri, 07 Feb 2020 10:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घुमारवीं(बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घुमारवीं(बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 Feb 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Truck overturns on Shimla-Dharamshala National Highway, traffic stalled for four hours
- फोटो : अमर उजाला

शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे 103 पर अवारी के मंझासु पुल पर ट्रक पलटने के कारण यातायात लगभग चार घंटे तक बाधित रहा। ट्रक अचानक अनियंत्रित हो जाने के  कारण पुल के बीचोबीच पलट गया जिससे सड़क के दोनों ओर जाम की लंबी कतारें लग गईं। वहीं घुमारवीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रक को सड़क से हटाया और राजमार्ग को बहाल किया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे के करीब मंझासु पुल पर ट्रक पलट गया जिससे शिमला-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग चार घंटे तक बंद रहा। इस हादसे में ट्रक चालक को हल्की चोटें आई हैं। बताते चलें कि घुमारवीं से होकर शिमला के लिए यह अकेला राजमार्ग है लेकिन ट्रक पलटने के कारण यह लगभग चार घंटे तक बंद रहा है।
विज्ञापन


जाम में उक्त एनएच पर चलने वाली सैकड़ों बसें फंसी रहीं। वहीं अपने काम से जाने वाले लोग भी समय से काम पर नहीं पहुंचे। उच्च न्यायालय के कई न्यायाधीश भी जाम में फंसे रहे।  वहीं गाड़ियां वैकल्पिक मार्ग वाया टकरेहड़ा से भेजी गई लेकिन सिंगल सड़क होने से इस मार्ग पर भी लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर ट्रक को उठाने के लिए पुलिस विभाग ने दो क्रेन मंगवाई थीं जिससे ट्रक को हटाया गया है तथा सड़क को बहाल कर दिया गया है। वीरवार सुबह घटी इस घटना से स्कूल जाने वाले बच्चों, कर्मचारियों व अन्य लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने कहा कि सुबह ट्रक के पलट जाने से एनएच बाधित हुआ था लेकिन पुलिस ने थोड़े समय में ट्रक का सड़क से हटाकर इसे बहाल कर दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed