{"_id":"638c49700e873b0dd700b45e","slug":"truck-hit-a-child-returning-from-lavi-fair-in-rampur-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: भद्राश में आईटीबीपी के ट्रक की टक्कर से बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: भद्राश में आईटीबीपी के ट्रक की टक्कर से बच्चे की मौत
Sun, 04 Dec 2022 06:12 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 04 Dec 2022 06:12 PM IST
सार
शिमला जिले में पुलिस थाना रामपुर के तहत भद्राश में आईटीबीपी ट्रक ने एनएच पांच से गुजर रहे बच्चे को टक्कर मार दी। इस हादसे में अस्पताल पहुंचते समय मासूम की मौत हो गई है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में पुलिस थाना रामपुर के तहत भद्राश में आईटीबीपी ट्रक ने एनएच पांच से गुजर रहे बच्चे को टक्कर मार दी। इस हादसे में अस्पताल पहुंचते समय मासूम की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि नेपाली मूल का परिवार रामपुर के लवी मेला से घर लौट रहा था। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आईटीबीपी के ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। घटना शनिवार दोपहर 3:00 बजे की है जब परिवार लवी मेले से खरीदारी करने के बाद घर लौट रहा रहा था। इसी बीच दिल बहादुर, पुत्र वीर बहादुर, निवासी गांव डोगरा, ओडा नंबर-6 गोराई, डाकघर व तहसील तुलसीपुर, जिला झाझरकोट, नेपाल पत्नी और बेटे के साथ जब भद्राश पहुंचे तो एनएच पांच पर आ रहे आईटीबीपी ट्रक सीएच 01 जीआई-2406 ने उनके बेटे को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने ट्रक को रुकवाया और दिल बहादुर कि पत्नी और बेटे को उसी ट्रक में बैठाकर रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चालक दोनों को अस्पताल के गेट पर ही छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। आईटीबीपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस गहनता से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन