फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Truck driver murdered by slitting his throat in Jwalamukhi's Lagdu-Dodru, police got clue of the accused.

Kangra News: ज्वालामुखी के लगड़ू-दोदरू में ट्रक ड्राइवर की गला रेतकर हत्या, पुलिस के हाथ लगा आरोपियों का सुराग

Sat, 25 Nov 2023 08:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Nov 2023 08:33 PM IST
सार

पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया कि गुरदयाल का गला किसी तेजधार हथियार से रेतकर आरोपियों ने उसे सड़क किनारे फेंक दिया है। पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Truck driver murdered by slitting his throat in Jwalamukhi's Lagdu-Dodru, police got clue of the accused.
dead shimla - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पुलिस थाना खुंडिया की चौकी लगड़ू के अंतर्गत लगड़ू-दोदरू में ट्रक ड्राइवर की गला रेतकर हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान गुरदयाल (52) पुत्र रत्न चंद निवासी दोदरु लगड़ू के रूप में हुई है। पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया कि गुरदयाल का गला किसी तेजधार हथियार से रेतकर आरोपियों ने उसे सड़क किनारे फेंक दिया है। पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी ज्वालामुखी विकास धीमान ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार देर रात गुरदयाल सिंह रात के समय घर से कहीं चला गया था और देर रात तक घर नहीं पहुंचा। जब लोगों ने उसकी तलाश की तो वह घर से करीब 200 मीटर दूरी पर गिरा मिला।

विज्ञापन


उसके गले पर काटने के निशान थे और खून निकला हुआ था। उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस चौकी लगड़ू को दी। पुलिस चौकी के प्रभारी बलदेव और डीएसपी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा भी मौके पर पहुंचे और आएएफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर टांडा अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पता चला है कि गुरदयाल बद्दी-नालागढ़ में ट्रक चलाता था। वह दिवाली पर घर आया था और मेहनत-मजदूरी भी करता था। अभी बरसात में आई आपदा में उलका मकान क्षतिग्रस्त हो गया था और अब किराये के मकान में पत्नी के साथ रह रहा था। डीएसपी ने बताया कि हत्या के आरोपियों के बारे में सुराग लग चुका है। कुछ ही समय में गुनहगार सलाखों के पीछे होगा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed