फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Truck carrying devotees overturns in Una Himachal Pradesh

ऊना में हादसा: तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं से भरा ट्रक पलटा, 14 घायल

Sun, 03 Apr 2022 08:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बंगाणा (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, बंगाणा (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 03 Apr 2022 08:22 PM IST
सार

पंजाब के फिल्लौर के गांव मौखास के लगभग 40 श्रद्धालु मालवाहक वाहन टेंपो में सवार होकर बाबा बालक नाथ मंदिर में माथा टेकने के बाद घर लौट रहे थे। इस बीच रविवार शाम पांच बजे अचानक टेंपो हरि नगर में मोड़ पर अनियंत्रित हो गया। रेलिंग से टकराते हुए वाहन मोड़ पर ढांक पर छोटे पेड़ों व झाड़ियों में फंस गया।

विज्ञापन
Truck carrying devotees overturns in Una Himachal Pradesh
दुर्घटनाग्रस्त हुआ ट्रक। - फोटो : संवाद

विस्तार

ऊना जिले के थानाकलां के गांव हरि नगर में श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो रविवार शाम को पलट गया। दुर्घटनाग्रस्त टेंपो पलटने के बाद ढांक में छोटे पेड़ों व झाड़ियों में जा फंसा। हादसे में टेंपो में सवार 40 श्रद्धालुओं की सांसों पर बन आई। घटना में 14 श्रद्धालु घायल हुए हैं। चार घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है। अगर टेंपो पेड़ों में नहीं फंसता तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस मौके पर जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पंजाब के फिल्लौर के गांव मौखास के लगभग 40 श्रद्धालु मालवाहक वाहन टेंपो में सवार होकर बाबा बालक नाथ मंदिर में माथा टेकने के बाद घर लौट रहे थे। इस बीच रविवार शाम पांच बजे अचानक टेंपो हरि नगर में मोड़ पर अनियंत्रित हो गया। रेलिंग से टकराते हुए वाहन मोड़ पर ढांक पर छोटे पेड़ों व झाड़ियों में फंस गया। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। ढांक पर फंसे टेंपो में 40 श्रद्धालुओं की सांसों पर बन आई। कड़ी मशक्कत कर सवार श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला गया। टेंपो पलटने से 14 श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं। इन घायल श्रद्धालुओं को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के जरिये बंगाणा व थानाकलां अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


अधिक चोटें होने पर चार घायल क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किए हैं। अन्यों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद मौके पर लंबा जाम लग गया। पुलिस थाना प्रभारी प्रेमपाल शर्मा ने मौके पर पहुंचकर यातायात को बहाल किया। इस संबंध में एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। बता दें कि हादसों के बावजूद पंजाब से अधिकांश श्रद्धालु मालवाहक वाहनों में हिमाचल में प्रवेश कर रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्र होने और सर्पीली सड़कों पर श्रद्धालु से भरे मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed