फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Truck and car collide in Sisu himachal, Lahaul, driver died

हादसा: लाहौल के सिस्सू में ट्रक ने खड़ी कार को मारी टक्कर, चालक की मौत

Tue, 31 Aug 2021 07:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 31 Aug 2021 07:35 PM IST
सार

एसपी लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि मृतक की पहचान ट्रक चालक विनोद कुमार निवासी कलथर, डाकघर बाहणू, तहसील बलद्वाड़ा, जिला मंडी के रूप में हुई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रथम दृष्टया हादसा चालक के ब्रेक न लगाने के कारण होना पाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Truck and car collide in Sisu himachal, Lahaul, driver died
ट्रक और कार में टक्कर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के सिस्सू में सोमवार रात को ट्रक और कार की टक्कर का मामला सामने आया है। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। ट्रक-कार को टक्कर मारने के बाद सीधा गोभी के खेत में जा गिरा। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई। हालांकि कार में कोई भी व्यक्ति सवार नहीं था। ट्रक चालक इस बीच हादसे का शिकार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए केलांग अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि रात के समय ट्रक केलांग से मनाली की ओर आ रहा था।  एसपी लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि मृतक की पहचान ट्रक चालक विनोद कुमार निवासी कलथर, डाकघर बाहणू, तहसील बलद्वाड़ा, जिला मंडी के रूप में हुई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रथम दृष्टया हादसा चालक के ब्रेक न लगाने के कारण होना पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन


खाई से युवक-युवती के शव मिले
उधर, नारकंडा-बाघी संपर्क मार्ग के नजदीक परमेश्वरी में करीब 700 मीटर गहरी खाई में गिरी एक कार से दो शव मिले हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा 28 अगस्त को देर रात को हुआ था। लेकिन इसकी सूचना नहीं मिल पाई थी। मृतकों के परिजनों ने दोनों के गुमशुदा संबंधी सूचना बाघी चौकी में दी थी।इसके बाद पुलिस और परिजनों ने दो दिन तलाश करने के बाद 700 मीटर गहरी खाई से दोनों के शवों को बरामद किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए ननखड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेज दिया है। मृतकों की पहचान अंकुश शर्मा(28) पुत्र खेमचंद खड़ग पंजाब और मोनिका पुत्री लायक राम( 26) गांव झरला डाकघर कड़इवन बागी के रूप में हुई है। उधर, डीएसपी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि शवों को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए ननखड़ी सामुदायिक अस्प्ताल में भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed