{"_id":"651920a0802915566c049c79","slug":"truck-accident-near-bsl-canal-sundernagar-mandi-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुंदरनगर में बीएसएल नहर की रेलिंग से टकराया ट्रक, हवा में लटका आधा हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुंदरनगर में बीएसएल नहर की रेलिंग से टकराया ट्रक, हवा में लटका आधा हिस्सा
Sun, 01 Oct 2023 01:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:03 PM IST
सार
गनीमत यह रही कि ट्रक रेलिंग के साथ टकराने पर सड़क पर ही रुक गया। इस कारण ट्रक का आधा हिस्सा हवा में लटक गया।
विज्ञापन
हवा में लटका ट्रक का आधा हिस्सा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा टल गया है। शनिवार देर रात सुंदरनगर में एक ट्रक बीएसएल नहर में गिरने से बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार बीती देर रात करीब 12 बजे ट्रक (एचपी 33सी/1147) बिलासपुर से मंडी की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान जब ट्रक सुंदरनगर के नरेश चौक के समीप पहुंचा तो सामने से कार को ओवरटेक कर रहे एक अन्य ट्रक से अपने को बचाते हुए साथ लगती बीएसएल नहर की रेलिंग से टकरा गया। गनीमत यह रही कि ट्रक रेलिंग के साथ टकराने पर सड़क पर ही रुक गया।
विज्ञापन
इस कारण ट्रक का आधा हिस्सा हवा में लटक गया। हादसे में ट्रक चालक और अन्य किसी व्यक्ति को कोई भी चोट नहीं आई है। हादसा शुदा ट्रक मंडी का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी भारत भूषण ने सूचना मिलने पर पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन