फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   truck accident in chamba himachal

ट्रक और टैक्टर के बीच टक्कर से चालक की मौत, दो लोग घायल

Tue, 21 May 2019 06:39 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनीखेत (चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनीखेत (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 May 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
truck accident in chamba himachal
- फोटो : अमर उजाला

चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर हडोठा के समीप एक ट्रक और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा मंगलवार को पेश आया। हादसे के दौरान ट्रक और ट्रैक्टर खाई में जा गिरे। जिससे ट्रैक्टर चालक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।

विज्ञापन


जबकि ट्रक चालक और परिचालक को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ भादंसं की धारा 279, 337, 304 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान ट्रैक्टर चालक विजय कुमार पुत्र नाथो राम गॉव भटोली लनिया डाकघर धनेटी तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि घायल ट्रक चालक रिंकू पुत्र हरि राम निवासी ब्लोली डाकघर कोटला तहसील आनंदपुर साहिब जिला रूपनगर (पंजाब) और परिचालक सरबजीत सिंह पुत्र लाभ सिंह निवासी कोलवाद डाकघर कनिबाड़ी (पंजाब) का उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक को चालक रिंकू पुत्र हरि राम निवासी ब्लोली डाकघर कोटला तहसील आनंदपुर साहिब जिला रूपनगर (पंजाब) चला रहा था। जबकि परिचालक सरबजीत सिंह पुत्र लाभ सिंह निवासी कोलवाद डाकघर कनिबाड़ी (पंजाब) भी सवार था।

ट्रक जैसे ही हडोठा के पास पहुंचा ट्रक और टैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इससे ट्रक और ट्रैक्टर दोनों गहरी खाई में गिर गए। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक ट्रक की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

वाहनों की भिड़ंत और खाई में गिरने की आवाज सुन ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। साथ ही पुलिस चौकी द्रड्डा में दुर्घटना के बारे में सूचना दी। स्थानीय लोगों ने घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकाला और उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

चंबा मेडिकल में तैनात चिकित्सकों ने घायल ट्रैक्टर चालक विजय कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल ट्रक चालक और परिचालक को उपचार के लिए दाखिल कर लिया। पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने हादसे पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed