फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   trout fish Fair in Manali fifty percent discount for three days

Manali: मनाली में पहली बार ट्राउट मत्स्य मेले का शानदार आगाज, तीन दिन तक 50 फीसदी छूट

Sat, 23 Jul 2022 12:56 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 23 Jul 2022 12:56 AM IST
सार

सात स्टॉलों में ट्राउट की विभिन्न डिश सैलानियों और आम लोगों के लिए 50 प्रतिशत छूट पर बेची जा रही है।

विज्ञापन
trout fish Fair in Manali fifty percent discount for three days
ट्राउट फिश का लुत्फ लेते विदेशी पर्यटक। - फोटो : संवाद

विस्तार

विश्वविख्यात पर्यटन नगरी मनाली में पहली बार ट्राउट मत्स्य उत्सव का शुक्रवार को शानदार आगाज हो गया। प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने इसका विधिवत शुभारंभ किया। मनाली के माल रोड पर तीन दिन तक यह उत्सव चलेगा। लगभग सात स्टॉलों में ट्राउट की विभिन्न डिश सैलानियों और आम लोगों के लिए 50 प्रतिशत छूट पर बेची जा रही है।

विज्ञापन


स्टॉल में स्मोक ट्राउट फिश, ट्राउट फ्राई फिश, तंदूरी ट्राउट फिश परोसी जा रही है। मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य लोगों को ट्राउट पालन को लेकर जागरूक करना है। ट्राउट के उत्पादन से प्रदेश में सैकड़ों किसान अपनी आर्थिकी मजबूत कर रहे हैं। विभाग के निदेशक सतपाल मेहता का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में 1,300 से अधिक मत्स्य विभाग की इकाइयां स्थापित हैं।
विज्ञापन


666 ट्राउट मछली पालक विभाग से जुड़े हुए हैं। पिछले वर्ष राज्य में 84 मीट्रिक मछली का उत्पादन किया गया था। मनाली में मेला लगाने का मकसद देश-विदेश से यहां पहुंचे पर्यटकों को ट्राउट के बारे में जानकारी देना है। पर्यटक ट्राउट का स्वाद चखें और इसका प्रचार करें। पहले दिन मेले में ब्राउन ट्राउट व रेनबो ट्राउट परोसी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्राउट के मुरीद हुए पर्यटक, पहले दिन बिकी 67 किलोग्राम मछली

हिमाचल प्रदेश मत्स्य विभाग की ओर से ट्राउट उत्सव में विभिन्न स्टॉलों में ट्राउट मछली विभिन्न रेसिपी के साथ परोसी जा रही है। इसके विदेशी पर्यटक मुरीद हो गए हैं। देश-विदेश से पहुंचे पर्यटकों ने ट्राउट मछली का स्वाद चखा। ट्राउट उत्सव में विभाग ने विशेष हिमाचली थाली तैयार की है।

लाल चावल, राजमाह, मक्की की रोटी और बदाने के मीठे के साथ परोसी गई ट्राउट को पर्यटकों ने खूब खरीदा। पहले दिन विभाग की ओर से उपलब्ध करवाई गई ट्राउट मछली चार बजे से पहले ही बिक गई। लगभग 67 किलोग्राम मछली का कारोबार हुआ।

बरसात के कारण इन दिनों मनाली में पर्यटकों की संख्या नाममात्र रह गई है। बावजूद इसके पहले दिन माल रोड पर लगे स्टॉलों में रखी गई ट्राउट मछली हाथों हाथ बिकी। स्थानीय लोग जहां मछली को पैक कर ले गए, वहीं देशी-विदेशी पर्यटकों ने भी ट्राउट का स्वाद चखा।

तंदूरी ट्राउट की सबसे अधिक मांग रही। इसके अलावा स्मोक ट्राउट, ट्राउट फ्राई भी खूब बिकी। मत्स्य विभाग के निदेशक सतपाल मेहता ने बताया कि पहले दिन करीब 67 किलोग्राम ट्राउट मछली बिकी। उधर, इंग्लैंड से आए पर्यटक टॉम जॉनसन ने कहा कि उन्हें ट्राउट खूब पसंद आई। हिमाचली थाली के साथ ट्राउट मछली का उन्होंने आनंद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed