फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Triveni sunset photo became an attraction

Shimla News: त्रिवेणी के सूर्यास्त का चित्र बना आकर्षण

Wed, 30 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Triveni sunset photo became an attraction
शिमला। गेयटी थियेटर के ललित कला हॉल में आयोजित रिफ्लैक्शन-ए हिमालयन जर्नी चित्रकला प्रदर्शनी में कन्याकुमारी के त्रिवेणी सनसेट (सूर्यास्त) का चित्र लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। इन चित्रों को शिमला की रहने वाली सुनीता सिंह राणा ने तैयार किया है। इनकी एकल प्रदर्शनी में 200 चित्र प्रदर्शित किए हैं जिसमें ज्यादातर हिमाचल के रहन-सहन और संस्कृति से जुड़ी चीजों को दिखाया है। इसके अलावा हिमाचल के मंदिर और पहाड़, माउंट आबू का अधर देवी मंदिर सनसेट, केरल के बैकवाटर और विवेकानंद रॉक मेमोरियल के चित्र भी प्रदर्शित किए हैं। इसमें ऑयल, एक्रेलिक, पेंसिल स्केच और पोस्टर कलर से तैयार किए चित्र शामिल हैं। पेंटिंग्स की कीमत 1,200 रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक रखी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी बुधवार को प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सुनीता ने बताया कि उनके पास पेंटिंग की कोई प्रोफेशनल डिग्री नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article