{"_id":"4ae98194415bffab8b3294578344cdf3","slug":"trisk-and-mahima-became-the-champion-in-karate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कराटे में त्रिशख और महिमा ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कराटे में त्रिशख और महिमा ने बाजी मारी
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 17 Aug 2014 09:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी खेल परिसर में शनिवार से जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका शुभारंभ जिला खेल अधिकारी ओपी भोटा ने किया। तीन दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता में शिमला के 350 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
पहले दिन खेले गए मुकाबलों में लड़कियों के वर्ग में अंडर-6 आयु वर्ग में महिमा ने पहला, तनवी ने दूसरा जबकि लड़कों में त्रिशख और के कृष्णा मूर्ति ने पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
लड़कियों के काता 8 से 10 साल में सिमरन ने पहला, सौंदर्या ने दूसरा, आशिया ने तीसरा और राधा ने चौथा स्थान, 12 से 14 साल काता में क्रमश: कृतिक रावत, भाया ठाकुर, आयूषी ढडवाल, उपासना मांटा ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन