फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Trilok Jamwal said - BJP will surround the assembly on 25th to protest against the failures of the government.

Bilaspur News: त्रिलोक बोले- सरकार की नाकामियों के विरोध में 25 को विधानसभा का घेराव करेगी भाजपा

Thu, 21 Sep 2023 03:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Sep 2023 03:35 PM IST
सार

भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा कि लोगों के हितों को नजरअंदाज करके इस सरकार ने एक हजार से अधिक संस्थान बंद कर दिए। चुनाव के समय कांग्रेस ने 10 गारंटियां दी थीं, लेकिन उनमें से एक भी पूरी नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन
Trilok Jamwal said - BJP will surround the assembly on 25th to protest against the failures of the government.
विधायक त्रिलोक जम्वाल - फोटो : संवाद

विस्तार

सदर के विधायक त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है। पिछले नौ महीनों में तथाकथित ‘सुख’ की इस सरकार से प्रदेश की जनता को केवल दुख ही मिले हैं। भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा कि लोगों के हितों को नजरअंदाज करके इस सरकार ने एक हजार से अधिक संस्थान बंद कर दिए। चुनाव के समय कांग्रेस ने 10 गारंटियां दी थीं, लेकिन उनमें से एक भी पूरी नहीं हो पाई है। आलम यह है कि आपदा राहत के आवंटन में भी भाई-भतीजावाद किया जा रहा है।

विज्ञापन


सरकार की नाकामियों के विरोध में भाजपा 25 सितंबर को शिमला में विधानसभा का घेराव करेगी। त्रिलोक जमवाल ने कहा कि कांग्रेस ने लोगों को गुमराह करके सत्ता तो हासिल कर ली, लेकिन सरकार बनाने के बाद उसने अपना असली रंग दिखाते हुए एक के बाद एक अनगिनत जनविरोधी फैसले लेने का ही काम किया है। सरकार को आइना दिखाने के लिए भाजपा 25 सितंबर को विधानसभा का घेराव करेगी। इस प्रदर्शन में सरकार की सभी नाकामियों की पोल खोलने के साथ उसे उसकी चुनावी गारंटियों की याद भी दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed