{"_id":"6a60d4d83d4d9d18cc093c3b","slug":"tress-fell-on-building-shimla-news-c-19-sml1002-757768-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: गिरि-गुम्मा में गाद, ओल्ड बैरियर के पास कर्मचारी आवास पर गिरे पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: गिरि-गुम्मा में गाद, ओल्ड बैरियर के पास कर्मचारी आवास पर गिरे पेड़
विज्ञापन
भारी बारिश से शहर में कई जगह सड़कों पर गिरा मलबा, गाद आने से आज रह सकती है पानी की किल्लत
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भारी बारिश के कारण राजधानी की दो सबसे बड़ी पेयजल योजनाओं गिरि और गुम्मा से शहर के लिए पानी की आपूर्ति बाधित हुई है। गिरि परियोजना में बुधवार सुबह भारी मात्रा में गाद आने के कारण पंपिंग बंद करनी पड़ी। हालांकि, दोपहर बाद इस परियोजना के दो पंप चला दिए गए हैं।
गुम्मा परियोजना भी आधी क्षमता पर ही चल पा रही है। पेयजल कंपनी का कहना है कि सतलुज योजना से आपूर्ति बढ़ाई जा रही है। वीरवार को शहर के कई इलाकों में देरी से पानी की आपूर्ति हो सकती है। भारी बारिश के कारण शहर के ओल्ड बैरियर के पास बुधवार सुबह करीब 7:00 बजे दो पेड़ नगर निगम कर्मचारी आवासों पर गिर गए। इससे एक कर्मचारी आवास की छत टूट गई है। गनीमत यह रही कि आवास के भीतर रह रहे कर्मचारी और उनके परिवार को चोटें नहीं लगीं। सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। उप महापौर उमा कौशल ने कहा कि आवास की छत पर तिरपाल लगा दिए गए हैं। गिरे हुए पेड़ों को भी कटवाया जा रहा है। शहर में कई अन्य वार्डाें में भी दोपहर के समय हुई तेज बारिश के कारण नालों का मलबा सड़कों और रास्तों पर आ गया। नगर निगम ने इन्हें हटाने का काम शुरू करवा दिया है।