फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Trekking will not be allowed without registration from next season in Himachal, decision taken in meeting

बड़ा फैसला: हिमाचल में अगले सीजन से बिना पंजीकरण नहीं मिलेगी ट्रैकिंग की अनुमति

Tue, 26 Oct 2021 07:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Oct 2021 07:12 PM IST
सार

बिना अनुमति के ट्रैकिंग नहीं करने दी जाएगी। अनुमति पत्र की प्रतियां जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस, पर्यटन विभाग के अलावा वन विभाग के अधिकारियों को भी जाया करेंगी। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया है

विज्ञापन
Trekking will not be allowed without registration from next season in Himachal, decision taken in meeting
मुख्य सचिव राम सुभग सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई ट्रैकिंग रूटों पर अब अगले सीजन से बिना पंजीकरण के ट्रैकर नहीं जा सकेंगे। प्रदेश सरकार इसके लिए एक वेब पोर्टल तैयार करने जा रही है। जिसमें ट्रैकिंग करने के इच्छुक लोगों को पंजीकरण कराना होगा। बिना अनुमति के ट्रैकिंग नहीं करने दी जाएगी। अनुमति पत्र की प्रतियां जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस, पर्यटन विभाग के अलावा वन विभाग के अधिकारियों को भी जाया करेंगी। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह की अध्यक्षता में  हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया है। छितकुल में सात ट्रैकरों की मौत और दो के लापता होने के बाद सचिवालय में हुई इस बैठक में सीएस के अलावा डीजीपी संजय कुंडू, डीसी लाहौल स्पीति, कुल्लू और किन्नौर के अलावा आईटीबीपी के अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन


इस बैठक में तय हुआ कि  अगले साल 15 सितंबर के बाद से पूरे विंटर सीजन में ट्रैकिंग पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी जाया करेगी। इसके अलावा सभी ट्रैकों को ऊंचाई के अनुसार रेड, ऑरेंज और ग्रीन श्रेणी में बांटकर अनुमति देने के समय गाइड और उपकरणों से संबंधित जरूरी शर्तें भी लगाई जाएंगी ताकि छितकुल, पिन पार्वती जैसी बहुत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने वाले ट्रैकरों की निगरानी की जा सके। इस कवायद के बाद आपदा प्रबंधन और आईटी विभाग ने इस संबंध में कवायद भी शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि पंद्रह अप्रैल के बाद से ट्रैकिंग को इसी पोर्टल के जरिये रेगुलेट किया जाएगा ताकि भविष्य में लोगों की जान न जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed