फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tree spray oil banned for apple in himachal

सेब पर नहीं कर पाएंगे इस ऑयल का छिड़काव, जानिए क्या है वजह

Wed, 10 Jan 2018 04:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 10 Jan 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
tree spray oil banned for apple in himachal

हिमाचल प्रदेश के सेब उत्पादकों के लिए बुरी खबर है। केंद्रीय कीटनाशक बोर्ड एवं पंजीकरण परिषद ने ऐसा निर्णय लिया है जिससे बागवानों में निराशा है। सेब के बगीचों में ट्री स्प्रे ऑयल का फिलहाल इस्तेमाल नहीं हो सकेगा।

विज्ञापन


इसके इस्तेमाल के लिए केंद्रीय कीटनाशक बोर्ड एवं पंजीकरण परिषद ने मंजूरी नहीं दी है। इस बार भी तेल कं पनियां इसका पंजीकरण नहीं करवा पाई हैं।इससे बागवानों में निराशा है। ट्री स्प्रे ऑयल का इस्तेमाल सेब के पेड़ों में फं गस रोकने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन


राज्य में जबसे बागवानी शुरू हुई है, तभी से सेब के पेड़ों पर फंगस को रोकने के लिए कई प्रकार के छिड़काव किए जाते हैं। कुछ दशकों से बागवान ट्री स्प्रे ऑयल (टीएसओ) का इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि इसका छिड़काव केंद्रीय कीटनाशक बोर्ड एवं रजिस्ट्र्रेशन काउंसिल मंजूरी के बगैर गैर कानूनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

tree spray oil banned for apple in himachal

इसकी वजह इसके छिड़काव से मानव, पशु, अन्य जीवों, वनस्पति, जल स्रोतों और पर्यावरण पर होने वाले प्रतिकूल असर का सही असर का सही-सही आकलन का न होना है।

दरअसल किसी भी रसायन का पेड़-पौधों पर तब तक छिड़काव नहीं किया जा सकता है, जब तक इस पर केंद्रीय कीटनाशक बोर्ड ने प्रयोग कर ये प्रमाणित न किया हो कि इसका इन सब पर एक मात्रा से ज्यादा प्रतिकूल असर नहीं होगा।

सूत्रों ने बताया कि इस तेल को तैयार करने वाली कुछ कंपनियों ने इस पर प्रयोग और इसके पंजीकरण के लिए केंद्रीय बोर्ड और परिषद के पास आवेदन किया है, मगर वहां से हरी झंडी नहीं मिली है।

हिमाचल प्रदेश सब्जी एवं फल उत्पादक संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान का कहना है कि ट्री स्प्रे ऑयल का जल्दी पंजीकरण किया जाना चाहिए। जहां तक बागवान मानते हैं कि ये कोई तीखा जहर नहीं है। सेब के पेड़ों को होने वाले नुकसान को देखते हुए इसका पंजीकरण किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed