{"_id":"625ed36cb49cc400056c2791","slug":"tree-fell-on-railway-track-train-halted-for-two-and-a-half-hours-in-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन: रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, पौने दो घंटे रुकी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, पौने दो घंटे रुकी रही ट्रेन
Tue, 19 Apr 2022 08:51 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 19 Apr 2022 08:51 PM IST
सार
जाबली के समीप गाईधार के जंगल में आग लगने से एक पेड़ गिरकर रेलवे ट्रैक पर जा गिरा। जिससे शिमला से कालका के लिए जा रही पार्सल ट्रेन को पौने दो घंटे तक सनवारा स्टेशन से पहले ही रोकना पड़ा।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के ग्राम पंचायत जाबली के समीप गाईधार के जंगल में आग लगने से एक पेड़ गिरकर रेलवे ट्रैक पर जा गिरा। जिससे शिमला से कालका के लिए जा रही पार्सल ट्रेन को पौने दो घंटे तक सनवारा स्टेशन से पहले ही रोकना पड़ा। करीब एक बजे ट्रैक पर पेड़ गिर गया था, जिसे दोपहर 2:30 बजे तक हटाया गया। उसके बाद दोपहर 2:40 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। हालांकि इसमें कोई जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार जाबली पंचायत के समीप गाईधार के जंगल में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। जिसके बाद दोनों ही टीमें मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
उन्होंने पाया कि एक पेड़ ट्रैक पर गिरा है। उन्होंने इसकी सूचना रेलवे विभाग के अधिकारियों को दी। रेल विभाग ने शिमला से कालका के लिए जा रही पार्सल ट्रेन को रोक दिया। वहीं विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को ट्रैक से हटाया। जिसके बाद ट्रेन को कालका के लिए रवाना किया गया। इस बीच यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, वन विभाग के बीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि लगभग 24 लोगों की टीम मौके पर आग बुझाने का प्रयास कर रही है। जंगल की आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
विज्ञापन