फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   treatment of stone is possible without operation at igmc.

अब बिना सर्जरी के होगा गुर्दे की पथरी का इलाज

Sat, 28 Nov 2015 11:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 28 Nov 2015 11:36 AM IST
विज्ञापन
treatment of stone is possible without operation at igmc.

आईजीएमसी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जेनेरिक स्टोर और यूरोलॉजी विभाग में स्थापित लिथरोट्रिप्सी मशीन का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने लिथरोट्रिप्सी मशीन के उद्घाटन समारोह पर कहा कि इस तकनीक से स्थापित होने वाला हिमाचल पहला राज्य बन गया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश के प्रमुख संस्थानों में से एक आईजीएमसी में इस तकनीक से विकास की गति को बनाए रखने पर बल दिया है। आईजीएमसी में लिथरोट्रिप्सी मशीन तीन करोड़ रुपये की लागत से स्थापित की है। इससे गुर्दे की पत्थरी का इलाज बिना सर्जरी से होगा। मुख्यमंत्री शाम साढ़े छह बजे अस्पताल पहुंचे इस दौरान उन्होंने रिबन काटा और जेनेरिक स्टोर के खुलने पर लोगों को बधाई दी।
विज्ञापन


इस दौरान साथ स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर उनके साथ मौजूद रहे। जेनेरिक स्टोर के उद्घाटन पर लोगों को यहां से 300 किस्मों की विभिन्न दवाइयां गरीब परिवारों को मुहैया करवाई जाएंगी। उधर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने आईजीएमसी में इस तकनीक को स्थापित करने तथा धनराशि मुहैया करवाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टांडा मेडिकल कॉलेज में भी यह मशीन स्थापित होगी। इस मौके पर आईजीएमसी प्राचार्य डा. एसएस कौशल, वरिष्ठ चिकित्सक अधीक्षक डा. रमेश चंद डेंटल कालेज प्राचार्य डा. आरपी लुथरा, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डा. जयश्री शर्मा और विभागाध्यक्ष एवं कर्मचारी नेता एसएस जोगटा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed