फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   treatment facility to NCC and NSS cadets.

अब इलाज को नहीं भटकेंगे मैदान में चोटिल वालंटियर्स

Fri, 18 Mar 2016 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 18 Mar 2016 09:02 AM IST
विज्ञापन
treatment facility to NCC and NSS cadets.
केंद्र सरकार ने मैदान में चोटिल खिलाड़ियों को मौके पर ही मरहम पट्टी देने के आदेश जारी किए हैं।

प्रदेश में होने वाले एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड और स्पोर्ट्स कैंप में घायल होने वाले वालंटियर्स और खिलाड़ियों को अब चोटिल होने पर इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। केंद्र सरकार ने खेल मैदान में चोटिल खिलाड़ियों और अन्य शिविरों में घायल होने वाले वालंटियर्स को मौके पर ही मरहम पट्टी देने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन


केंद्र सरकार से आदेश प्राप्त होने के बाद प्रदेश शिक्षा विभाग ने स्वास्थ्य विभाग को इलाज की सुविधा देने को कहा है। प्रदेश के सभी स्कूल और कॉलेजों के प्रिंसिपलों को भी आदेश जारी कर शिविरों के आयोजन की पूर्व में स्वास्थ्य महकमे को सूचना देने का कहा है।
विज्ञापन


केंद्रीय स्तर पर हुई बैठक में सामने आया है कि एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड और खेल आयोजनों में कई बार वालंटियर्स और खिलाड़ी चोट लगने से घायल हो जाते हैं या अन्य वजह से बीमार हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें इलाज के लिए अस्पतालों में ले जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए केंद्र सरकार ने नई व्यवस्था करते हुए इस तरह के आयोजनों के दौरान स्वास्थ्य विभाग को इलाज की सुविधा शिविरों में ही देने को कहा है। इस व्यवस्था से वालंटियर्स और खिलाड़ियों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उधर, केंद्र सरकार से आदेश प्राप्त होने के बाद उच्च शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी ने स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिख कर स्वास्थ्य सुविधाएं देने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed