{"_id":"6464c97d32367b433206c519","slug":"travel-to-shinkula-and-baralacha-pass-became-costlier-by-rs-100-tourism-corporation-started-tempo-traveler-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पर्यटन निगम के टेंपो ट्रैवलर में 100 रुपये महंगा हुआ शिंकुला और बारालाचा दर्रा का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पर्यटन निगम के टेंपो ट्रैवलर में 100 रुपये महंगा हुआ शिंकुला और बारालाचा दर्रा का सफर
Thu, 18 May 2023 10:37 AM IST
Krishan Singh
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 18 May 2023 10:37 AM IST
सार
पर्यटन विकास निगम ने पर्यटकों की सुविधा के लिए मनाली से शिंकुला और बारालाचा दर्रा के लिए 16 सीटर दो टेंपो ट्रैवलर को शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
हिमाचल पर्यटन निगम के टेंपो ट्रैवलर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने से पहाड़ों में पर्यटकों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही है। ऐसे में पर्यटन विकास निगम ने पर्यटकों की सुविधा के लिए मनाली से शिंकुला और बारालाचा दर्रा के लिए 16 सीटर दो टेंपो ट्रैवलर को शुरू कर दिया है। इस बार पर्यटकों को अपनी जेब ढीली करनी होगी और प्रति सीट का किराया 100 रुपये महंगा हो गया है। निगम ने टिकट का रेट अब 1,000 रुपये कर दिया है, जबकि पिछले साल यह किराया 900 रुपये था।
विज्ञापन
बुधवार को मनाली से दोनों ट्रैवलर पैक रही और पर्यटक बर्फ देखने के लिए शिंकुला और बारालाचा के सैर सपाटे को खासे उत्साहित हैं। हालांकि, अभी दारचा से आगे शिंकुला दर्रा और बारालाचा होकर लेह जाने वाला मार्ग अभी वनवे है और सड़क के दोनों तरफ बर्फ होने से सैलानियों को यहां पहुंचने के लिए करीब 100 मीटर पैदल जाना पड़ रहा है। साथ यहां वाहनों को मोड़ने के लिए भी उचित जगह नहीं है। शिंकुला और बारालाचा दर्रा का सड़क जैसे ही बर्फ हटाने के बाद डबललेन होगा, पर्यटन निगम अपनी डीलक्स बस सेवाएं भी शुरू करेगा।
विज्ञापन
मई तक बर्फ का दौर जारी रहने से इस बार निगम की ट्रैवलर और बसें देरी से चल रही हैं। पिछले साल मई से सैलानियों की सुविधा के लिए शुरू हो गई थी। निगम अपनी बसों में सैलानियों को मनाली से लेकर बारालाचा तक आने वाले सभी पर्यटन और स्नो प्वाइंटों का सैर सपाटा करवाता है। साथ ही सैलानियों के लिए गाइड भी किया जाता है। हिमाचल पर्यटन विकास निगम परिवहन के सहायक प्रबंधक रामपाल ठाकुर ने कहा कि निगम ने पर्यटकों की सुविधा के लिए मनाली से शिंकुला और बारालाचा दर्रा के लिए टेंपो ट्रेवलर को शुरू कर दिया है। इसमें प्रति सीट का टिकट 1,000 रुपये है। उन्होंने कहा कि डीलक्स बस को अभी तीन से चार दिनों को इंतजार करना होगा।
विज्ञापन