{"_id":"624dd25eacc6cb2ec110b8f6","slug":"transport-stop-from-knh-road-shimla-news-sml404894980","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएनएच सड़क का काम दो दिन बाद भी नहीं हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केएनएच सड़क का काम दो दिन बाद भी नहीं हुआ शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क के ढहने से गर्भवती पैदल चलने को मजबूर
बिजली पोल ढहने की कगार पर, बंद हो सकता है पैदल रास्ता
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) को जोड़ने वाली सड़क पर प्रशासन की लापरवाही फिर से गर्भवती महिलाओं पर भारी पड़ रही है। सर्कुलर रोड के चौड़ा करने के चल रहे काम के कारण इसके ऊपर से गुजर रही केएनएच सड़क का एक हिस्सा ढह गया है। केएनएच प्रदेश का एकमात्र मातृ एवं शिशु अस्पताल है। यहां प्रदेशभर से महिलाएं उपचार करवाने आती हैं। लेकिन सड़क के ढहने महिला मरीजों को आजकल टिंबर हाउस के पास से केएनएच तक तीखी चढ़ाई पैदल चढ़ना पड़ रही है।
दो दिन पहले ढहे केएनएच रोड के डंगे का काम अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। पिछले माह भी यह सड़क ढह गई थी तब भी करीब तीन हफ्ते तक महिला मरीजों को परेशान होना पड़ा था। बिजली बोर्ड, लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते अब इस सड़क पर पैदल आवाजाही भी ठप हो सकती है। यहां बिजली का एक पोल गिरने की कगार पर है। इससे केएनएच सड़क के अलावा सर्कुलर रोड पर भी हादसे का खतरा बढ़ गया है। बुधवार सुबह 11 बजे पेयजल लाइन टूटने और लीकेज होने से केएनएच सड़क का मलबा सर्कुलर रोड पर गिरने लगा। मौके पर ठेकेदार के मजदूर पहुंचे लेकिन लगातार मलबा गिरने से काम शुरू नहीं किया। मजदूरों ने बताया कि बिजली बोर्ड का पोल शिफ्ट होने के बाद ही यहां डंगे काम शुरू होगा।
बोर्ड ने बुधवार को पोल शिफ्ट करने को कहा था लेकिन अधिकारी मौके पर नहीं आए। लोनिवि के अफसर भी गायब रहे। दोपहर तक बिजली के इस पोल के नीचे से मलबा खिसक गया। पोल ढहने की आशंका के चलते यहां से पैदल अस्पताल आवाजाही कर रही महिलाओं में अफरातफरी मच गई। ठेकेदार ने दूसरे रास्ते से जाने को कहा। कई लोगों ने बिजली बोर्ड को शिकायत दी जिसके बाद बिजली आपूर्ति बंद की गई। पेयजल आपूर्ति भी बंद कर दी है, इससे बेम्लोई क्षेत्र के लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं। शाम तक बिजली का पोल नहीं बदला गया था। बिजली बोर्ड का कहना है कि वीरवार को पोल शिफ्ट करेंगे। अस्पताल आ रही महिला मरीजों के वाहन टिंबर हाउस के पास पार्क हो रहे हैं। इसके बाद इन्हें पैदल जान जोखिम में डालकर अस्पताल जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
एक हफ्ते तक झेलनी पड़ेगी परेशानी
मौके पर करीब 20 फीट लंबा और 25 फीट से ज्यादा ऊंचा डंगा लगना है। यह डंगा सर्कुलर रोड से शुरू होगा। दो दिन से मौके पर काम शुरू नहीं हुआ। काम की रफ्तार को देखते हुए एक हफ्ते से पहले इस सड़क के बहाल होने की उम्मीद कम है।
जल्द शुरू होगा काम : अभियंता
लोनिवि के अधिशासी अभियंता सुधीर गुप्ता ने बताया कि मौके पर जल्द काम शुरू होगा। बिजली पोल तुरंत शिफ्ट करने के लिए बोर्ड को कहा जा रहा है।