फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   transport minister gs bali statement on bus stands

बस अड्डों पर बच्चों के लिए बनेंगे प्ले एरिया, वेटिंग रूम भी होंगे एसी

Tue, 04 Jul 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Tue, 04 Jul 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
transport minister gs bali statement on bus stands

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि हिमाचल के नए बस अड्डों पर बच्चों के लिए प्ले एरिया बनाए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा को एसी वेटिंग रूम की व्यवस्था होगी। सुप्रीम कोर्ट ने कम किराये वाली बसों के विवाद मामले का फैसला एचआरटीसी के हक में सुनाया है।

विज्ञापन


उच्चतम न्यायालय ने अपने फैसले में कहा है कि एचआरटीसी हिमाचल में कम किराये वाली बसें चला सकता है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट ऑपरेटरों ने कम किराये की बसों पर सवाल उठाया था। न्यूनतम किराये पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। 
विज्ञापन


जीएस बाली धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेता हैं। वे पिछले 5 दशक से हिमाचल में लोगों की सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि सीएम पद के उम्मीदवार के चेहरे पर फैसला का हक राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी के संसदीय बोर्ड, हाईकमान और चुने हुए एमएलए के हाथ होगा। कांग्रेस कभी भी सीएम उम्मीदवार का चेहरा पहले नहीं बताती है। अभी चुनाव को लेकर पार्टी की प्रचार और मैनिफेस्टो कमेटी बनेगी। उम्मीद है कि अगले 10 दिन में ये सब चीजें हो जाएंगी। 

हमीरपुर, नालागढ़, बद्दी में खुद बनाएंगे बस अड्डे
बाली ने कहा कि बस अड्डा प्रबंधन प्राधिकरण हमीरपुर, नालागढ़ और बद्दी में बस अड्डे खुद बनाएगा। इन पर क्रमश: 10 करोड़, 5 करोड़ और 3 करोड़ रुपये खर्च होंगे। चिंतपूर्णी बस अड्डा पार्किंग का कार्य रिकॉर्ड समय में पूरा कर लिया है। यहां 400 गाड़ियां पार्क करने की सुविधा होगी।

मनाली, जोगिंद्रनगर और धर्मशाला एचआरटीसी मंडल के साथ अन्य महत्वपूर्ण स्थलों से 10 नई वोल्वो बसें शुरू की जाएंगी। शीघ्र निगम के बेड़े में 325 नई बसें आएंगी। इनमें 250 छोटी बसें ग्रामीण क्षेत्रों में चलाई जाएंगी। बाली बोले - निगम के बेड़े में पहली बार इलेक्ट्रिक बस शामिल की गई है। ये मनाली-रोहतांग के लिए चलेगी। शीघ्र 6 से 8 सीटर वाली 50 नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां प्रदेश में चलाई जाएंगी। टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 


जुलाई से मिलेगी सस्ती चीनी  
केंद्र ने उपदानयुक्त दरों पर चीनी का कोटा बंद कर दिया है। प्रदेश सरकार लोगों को जुलाई से कम दरों पर चीनी उपलब्ध करवाएगी। उपदान का खर्च प्रदेश सरकार वहन करेगी। डिजिटलाइजेशन के बाद करीब 1 लाख फर्जी राशनकार्ड बंद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed