फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   transport minister gs bali met with health minister kaul singh thakur in pgi.

गिले शिकवे दूर कर बाली ने कौल को दी सलाह

Mon, 13 Jul 2015 06:53 PM IST
Updated Mon, 13 Jul 2015 06:53 PM IST
विज्ञापन
transport minister gs bali met with health minister kaul singh thakur in pgi.

महिला से अतंरग बातचीत की सीड लीक होने से निशाने पर आए स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर से परिवहन मंत्री जीएस बाली से गिले शिकवे दूर कर लिए हैं। बाली ने कौल को सलाह दी है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर से मिलकर उन्हें सीडी मामले पर ‘मिट्टी डालने’ को कहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मामले को ज्यादा तूल देने की जरूरत नहीं है। बाली ने कहा कि- कौल सिंह ठाकुर मेरे मित्र हैं। वे मेरे बारे में भला-बुरा कह ही नहीं सकते। अगर ऑडियो सीडी में मेरे बारे में कौल सिंह की ओर से कुछ भला-बुरा कहा गया है तो वह इस सीडी को ओरिजिनल नहीं मानते हैं।
विज्ञापन

मानहानि का दावा ठोंकने की चेतावनी

transport minister gs bali met with health minister kaul singh thakur in pgi.

सोमवार को पत्रकारों के सवालों के जवाब में बाली ने कहा कि वह मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ कौल सिंह ठाकुर की सेहत जानने के लिए पीजीआई गए थे। उनसे अगले दिन अलग से भी लंबी मुलाकात की। बाली ने कहा कि प्रदेश की राजनीति में नेताओं पर बहुत स्ट्रेस है। शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल, वीरभद्र सिंह सहित कितने ही नेताओं की बाईपास सर्जरी हो चुकी है और कितनों की होनी है।

ऐसे मामलों पर मिट्टी डाली जानी चाहिए। बाली ने कहा कि कुछ लोग अगर एक और सीडी निकालने की बात कर रहे हैं तो इसे जल्दी निकालें। अगर उनका नाम किसी ने बेवजह लिया तो वह मानहानि का दावा ठोंकेंगे। बाली ने कहा कि - हम लोग सोसायटी में रहते हैं और हर आदमी इज्जत-सम्मान से रहता है।

रोजगार लक्ष्य यात्रा पर अभी स्थिति साफ नहीं-
बाली ने रोजगार लक्ष्य यात्रा पर स्थिति स्पष्ट नहीं की। बाली ने कहा कि अपने लोगों से बात करने के बाद ही इस पर वह जल्दी फै सला लेंगे। समय आने पर ही उचित बात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed