फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   transport minister gs bali met union minister nitin gadkari in delhi.

गडकरी से मिले बाली, पद्रेश के लिए मांगा कुछ खास

Thu, 29 Jan 2015 11:09 PM IST
Updated Thu, 29 Jan 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
transport minister gs bali met union minister nitin gadkari in delhi.

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने नई दिल्ली में सड़क परिवहन तथा उच्च मार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर प्रदेश की सड़क, परिवहन, उच्च मार्ग तथा जहाजरानी मामलों पर चर्चा की। बाली ने केंद्रीय मंत्री से प्रदेश को निर्भय योजना में शामिल करने का आग्रह किया।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश को इस योजना में शामिल करने के लिए नियमों में छूट देने पर सहमति जताई। उन्होंने सड़क सुरक्षा के तहत वित्त पोषण, स्नो कटर, क्रेन तथा ट्रामा केंद्र पर विचार करने के अतिरिक्त निरीक्षण एवं प्रमाणीकरण केंद्र, ड्राइवर स्कूल तथा सभी सार्वजनिक परिवहन वाहनों में वीटीएस स्थापित करने को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।

विज्ञापन

बाईपास के निर्माण के लिए किया आग्रह

transport minister gs bali met union minister nitin gadkari in delhi.

कांगड़ा जिले के नगरोटा के लिए बाईपास के निर्माण तथा स्तरोन्नयन करने का भी आग्रह किया। उन्होंने राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154 पर नगरोटा-मस्सल सड़क तथा राष्ट्रीय उच्च मार्ग-154 के समलोटी-सरोटी सड़क पर रेलवे ओवर बृज के निर्माण तथा राष्ट्रीय उच्च मार्ग किरतपुर-नेरचौक के फोरलेन सड़क पर भगेड़ के निकट सड़क किनारे बहु सुविधाएं स्वीकृत करने का भी आग्रह किया।

बाली ने प्रदेश में चार बड़े जलाशय, बिलासपुर जिले के गोबिंदसागर, कांगड़ा में पौंग डैम, चंबा जिला में चमेरा झील तथा मंडी में पंडोह झील में जल परिवहन सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि नितिन गडकरी ने हिमाचल को और अधिक वित्तपोषित करने तथा एक ड्राइवर प्रशिक्षण स्कूल और निरीक्षण तथा प्रमाणीकरण केंद्र हर विधानसभा क्षेत्र में उपलब्ध करवाने पर सहमति जताई। इस दौरान सीपीएस राजेश धर्माणी, अजय महाजन, आयुक्त परिवहन आरएन बत्ता भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed