फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Transport Minister Govind Thakur area gets maximum 793 Taxi permit by RTO kullu

परिवहन मंत्री के हलके पर मेहरबान सरकार, मिले सबसे ज्यादा टैक्सी परमिट

Mon, 25 Jun 2018 10:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 25 Jun 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
Transport Minister Govind Thakur area gets maximum 793 Taxi permit by RTO kullu

हिमाचल प्रदेश सरकार ने टैक्सी रूट परमिट की लिस्ट जारी कर दी है। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर के हलके कुल्लू को सबसे ज्यादा टैक्सी परमिट मिले हैं। कुल 2118 परमिट जारी किए गए हैं। इसमें कुल्लू आरटीओ कार्यालय को 793 परमिट स्वीकृत किए गए। शिमला आरटीओ 354 जबकि अन्य आरटीओ कार्यालय को 150 से कम परमिट दिए गए हैं।

विज्ञापन


हिमाचल में करीब 2 सालों से परमिट बंद थे। लंबे अंतराल के बाद परिवहन विभाग ने यह लिस्ट जारी की है। परमिट बहाली को लेकर प्रदेश सरकार ने 2 जून को बैठक बुलाई थी। इसमें परमिट बहाली पर फैसला लिया गया था। परिवहन विभाग की ओर से जारी की गई लिस्ट में फोर प्लस वन और 6 प्लस वन से लेकर 12 प्लस वन तक के परमिट शामिल हैं।
विज्ञापन


राज्य व प्रदेश से बाहर भी टैक्सी चलाने के परमिट दिए गए हैं। स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के सचिव पंकज ललित की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक यह परमिट 1 साल से लेकर 3 साल तक के लिए जारी किए गए हैं। इसके बाद टैक्सी आपरेटरों यह परमिट रिन्यू करवाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं को मिलेगा रोजगार

Transport Minister Govind Thakur area gets maximum 793 Taxi permit by RTO kullu

परमिट जारी किए जाने से हिमाचल के युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। अब यह लोग टैक्सी नंबर लेकर प्रदेश के पर्यटन स्थलों व बाहरी राज्यों में सवारियां ले जा सकेंगे।

आरटीओ कार्यालय - फोर प्लस वन - 6 व इससे अधिक 
नालागढ़ -   2  - 5
बिलासपुर -  22  - 14
चंबा -  61    -    50
कांगड़ा -  258 -  73
कुल्लू - 661 -  132
हमीरपुर - 48  -  14
मंडी - 127- 114
रामपुर - 32 - 33
नाहन -  5 -  5
शिमला - 227 - 127
सोलन - 87 -   21
ऊना - 18- 32

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed