बिक्रम सिंह बोले- अपने ही नेता के फोटो पर कालिख पोत रहे कांग्रेसी
परिवहन एवं उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि सितंबर में सरकार दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी करने जा रही है, जिसके तहत 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में भाजपा जीत सुनिश्चित करेगी। सरकार का साढ़े तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है लेकिन कांग्रेस के पास कोई स्थायी मुद्दा नहीं है, जिस पर वे इस सरकार के खिलाफ बोल सकें। कांग्रेस में ऐसी स्थिति है कि मुख्यमंत्री की दौड़ में आठ से दस नेता हैं। अंतर्कलह इतनी है कि एक नेता का फोटो तक लगता है तो उस पर कालिख पोत दी जाती है। उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ने का कारण भ्रष्टाचार नहीं है। आम जनता को राहत मिले, इस दिशा में देश व प्रदेश की सरकारें काम कर रही हैं।
सितंबर में होगी 10 हजार करोड़ रुपये की दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी
परिवहन एवं उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि धर्मशाला में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर मीट में 93 हजार करोड़ रुपये के एमओयू साइन हुए थे। उद्योगपति हिमाचल में उद्योग लगाना चाहते हैं लेकिन दुर्भाग्यवश कोरोना आ गया। इससे थोड़ी देरी हुई है। लेकिन सरकार ने 13 हजार करोड़ रुपये की पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की है। इसके फलस्वरूप 80 फीसदी से ज्यादा यूनिटों ने जमीन पर काम करना शुरू कर दिया है और चलना भी शुरू हो गए हैं।
सितंबर में सरकार दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी करने जा रही है, जिसके तहत 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा। सरकार इसकी तैयारी कर रही है। क्रशर संचालकों की हड़ताल पर बिक्रम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ बैठक हो चुकी है। सभी बातों पर विचार किया जा रहा है।