फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Transport: 107 Route Permits Notified for Unemployed in Himachal

परिवहन: हिमाचल में बेरोजगारों के लिए 107 रूट परमिट अधिसूचित

Sat, 09 Apr 2022 11:22 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Apr 2022 11:22 AM IST
सार

राज्य सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) निदेशक मंडल की पिछले दिनों हुई निदेशक मंडल की बैठक में फैसला लिया था कि जिन रूटों पर बड़ी बसों को पूरी सवारियां नहीं मिलती हैं, वहां घाटा कम करने के लिए 12 सीटर वाहनों के रूट परमिट बेरोजगारों को दिए जाएंगे ।

विज्ञापन
Transport: 107 Route Permits Notified for Unemployed in Himachal
हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग ने बेरोजगारों के लिए पहले चरण में वाहनों के 107 नए रूट परमिट अधिसूचित कर दिए हैं। शीघ्र ही यह रूट परमिट जारी कर दिए जाएंगे। सरकार के इस कदम से बेरोजगारों को काम मिलेगा और साथ ही ग्रामीण  रूटों में चल रही हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बसों का घाटा भी कम किया जा सकेगा। प्रदेश सरकार ने बेरोजगारों के लिए पहले चरण में वाहनों के 107 नए रूट परमिट अधिसूचित कर दिए हैं और शीघ्र ही यह परमिट जारी भी कर दिए जाएंगे।  

विज्ञापन


राज्य सरकार अन्य रूटों की पहचान भी कर रही है ताकि यहां भी परमिट जारी किए जा सकें। परिवहन विभाग को अन्य रूट परमिट भी अधिसूचित करने के निर्देश दे दिए हैं। राज्य सरकार ने एचआरटीसी निदेशक मंडल की पिछले दिनों हुई बैठक में फैसला लिया था कि जिन रूटों पर बड़ी बसों को पूरी सवारियां नहीं मिलती हैं, वहां घाटा कम करने के लिए 12 सीटर वाहनों के रूट परमिट बेरोजगारों को दिए जाएंगे ताकि लोगों को यात्रा करने में परेशानी न हो और युवाओं को रोजगार भी मिल सके। इसके बाद परिवहन विभाग ने रूटों को चिन्हित किया और पहले चरण  में 107 रूटों के परमिट दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इससे युवाओं के रोजगार के रास्ते खुलेंगे और साथ ही पथ परिवहन निगम की घाटा भी हो सकेगा। प्रदेश के परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में यात्रियों के लिए परिवहन व्यवस्था और मजबूत कर रही है। बेरोजगारों को परमिट जारी कर सरकार रोजगार दे रही है और 12 सीटर वाहनों के परमिट ग्रामीण रूटों में जारी कर रही है। ये परमिट उन क्षेत्रों में दिए जा रहे हैं, जहां एचआरटीसी की बड़ी बसों को सवारियां कम मिल रही हैं। रूट परमिट के लिए अन्य क्षेत्रों को भी चिन्हित किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed