फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   transformation of govt schools into english medium from next academic year in himachal

Himachal News: हिमाचल के प्राथमिक स्कूलों में अगले सत्र से अंग्रेजी मीडियम में होगी पढ़ाई, अधिसूचना जारी

Tue, 12 Dec 2023 08:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Dec 2023 08:19 PM IST
सार

निजी स्कूलों की तर्ज पर अब हिमाचल प्रदेश के 10,300 प्राइमरी स्कूलों के बच्चे अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई करेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की घोषणा के बाद शिक्षा विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन
transformation of govt schools into english medium from next academic year in himachal
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निजी स्कूलों की तर्ज पर अब हिमाचल प्रदेश के 10,300 प्राइमरी स्कूलों के बच्चे अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई करेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की घोषणा के बाद शिक्षा विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 से कक्षा-1 और 2 में ही अंग्रेजी माध्यम शुरू किया जाएगा। 2025-26 से दो और कक्षाएं इसमें शामिल की जाएंगी। सभी प्राइमरी स्कूलों में एक साथ अंग्रेजी माध्यम शुरू नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


शिक्षा सचिव राकेश कंवर की ओर से जारी अधिसूचना में प्रारंभिक शिक्षा विभाग और समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय को अभी से तैयारियां करने को कहा गया है। अंग्रेजी माध्यम शुरू करने और सत्र के बीच में शिक्षकों के लिए कार्यशालाएं आयोजित करने को भी कहा है, जिससे शिक्षकों को पढ़ाने में कोई परेशानी न आए। अभी पहली कक्षा में सिर्फ हिंदी, अंग्रेजी और गणित की तीन किताबें हैं। अंग्रेजी की हालांकि दो किताबें हैं।
विज्ञापन


हिंदी व अंग्रेजी में कुछ बदलाव नहीं होगा। गणित को इंग्लिश मीडियम में ही पढ़ाया जाएगा। इसके अलावा अध्यापकों को इंग्लिश मीडियम के लिए अलग से ट्रेनिंग भी दी जाएगी। विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में यह गारंटी दी थी कि हर विधानसभा क्षेत्र में 4-4 अंग्रेजी मीडियम स्कूल खुलेंगे। अब राज्य सरकार सभी प्राइमरी स्कूलों को इंग्लिश मीडियम में बदलने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए तर्क दिया है कि निजी स्कूलों में ज्यादा दाखिले अंग्रेजी मीडियम की वजह से ही होते हैं। सरकार के अनुसार यह बदलाव विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार करेगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति संकाय (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) कौशल पर जोर दिया गया है। इन विषयों को अंग्रेजी भाषा में पढ़ाने से वैश्विक और राष्ट्रीय स्तर पर लाभ होगा। इसको देखते हुए सभी सरकारी स्कूल 2024-25 से पहली और दूसरी कक्षा से अंग्रेजी में पढ़ाना शुरू करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed