{"_id":"62e3e62ae87e2c2bc762f54f","slug":"transfers-of-officers-and-employees-again-banned-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Transfers banned HP: हिमाचल में अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर फिर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Transfers banned HP: हिमाचल में अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर फिर लगी रोक
Sat, 30 Jul 2022 11:23 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:23 AM IST
सार
सामान्य तबादलों पर दस दिन के लिए मिली छूट अब समाप्त हो गई है। अब पुरानी व्यवस्था के तहत तबादलेे करवाने के लिए मुख्यमंत्री की मंजूरी लेना जरूरी हो गया है।
विज्ञापन
तबादला
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर फिर रोक लग गई है। सामान्य तबादलों पर दस दिन के लिए मिली छूट अब समाप्त हो गई है। अब से पुरानी व्यवस्था के तहत तबादलेे करवाने के लिए मुख्यमंत्री की मंजूरी लेना जरूरी हो गया है। 18 से 27 जुलाई तक प्राप्त हुए तबादला आवेदनों पर विभागों में काम करना शुरू कर दिया है। अगले सप्ताह से चयनित किए गए तबादला आवेदनों के आदेश होंगे।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में करीब तीन वर्ष बाद 18 से 27 जुलाई तक 10 दिनों के लिए स्थानांतरण पर लगी रोक को हटाया था। 20 जुलाई 2019 को प्रदेश सरकार ने सामान्य तबादलों पर रोक लगाई थी। इसके बाद कोरोना संकट के दौरान के चलते इस रोक को नहीं हटाया गया। बीच-बीच में सरकार ने जनजातीय और दुर्गम क्षेत्रों में तबादले करने के लिए कुछ समय के लिए छूट दी। हालांकि, सामान्य तबादलों पर रोक बरकरार रखी गई। विशेष परिस्थितियों में सिर्फ मुख्यमंत्री की मंजूरी पर ही तबादले किए गए। बीते दिनों हुई मंत्रिमंडल की बैठक में तबादलों पर रोक हटाने का फैसला लिया गया था।
विज्ञापन