Himachal: हिमाचल में न्यायिक अधिकारियों के तबादले, 17 से पहले पदभार ग्रहण करने के निर्देश
जसवंत सिंह जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंबा को हिमाचल प्रदेश वक्फ न्यायाधिकरण कांगड़ा स्थित धर्मशाला में अध्यक्ष के पद पर नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी कर दी है। जसवंत सिंह जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंबा को हिमाचल प्रदेश वक्फ न्यायाधिकरण कांगड़ा स्थित धर्मशाला में अध्यक्ष के पद पर नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। प्रीति ठाकुर अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश वक्फ न्यायाधिकरण कांगड़ा स्थित धर्मशाला को जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंबा के पद पर स्थानांतरित किया गया है। राजिंदर कुमार अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नूरपुर को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऊना के कोर्ट नंबर टू में तैनाती दी गई है।
कांता वर्मा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऊना को कोर्ट नंबर एक से दो में स्थानांतरित किया गया है। चंबा के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहित बंसल को घुमारवीं के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर स्थानांतरित किया गया है। घुमारवीं के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हितेंद्र शर्मा को नूरपुर स्थानांतरित किया गया है। ऊना के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश होशियार सिंह को मंडी भेजा गया है। सोलन के फास्ट ट्रैक कोर्ट (पॉक्सो) के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमणीक शर्मा को दो वर्ष की अवधि के लिए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदोन्नति/नियुक्ति के बाद चंबा के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
कनिका चावला उप निदेशक हिमाचल प्रदेश न्यायिक अकादमी शिमला को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट (पॉक्सो) सोलन के पद पर स्थानांतरित किया गया है। अमरदीप सिंह वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश-सह-सीजेएम रिकांगपिओ को उपनिदेशक हिमाचल प्रदेश न्यायिक अकादमी शिमला के पद पर स्थानांतरित किया गया है। विशाल भमनोत्रा वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश-सह-एसीजेएम हमीरपुर को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश-सह-मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रिकांगपिओ के पद पर स्थानांतरित किया गया है। रवि सिविल जज-सह-जेएमएफसी-दो सुंदरनगर को पूर्णत: तदर्थ आधार पर वरिष्ठ सिविल जजों के कैडर में पदोन्नति/नियुक्ति पर वरिष्ठ सिविल जज-सह-एसीजेएम हमीरपुर के पद पर स्थानांतरित किया गया है। सभी न्यायिक अधिकारी 17 मई से पहले अपना पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे।
लाइव स्ट्रीमिंग की अपलोडिंग निर्धारित प्रक्रिया के तहत करने के निर्देश
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य के सभी न्यायिक अधिकारियों को कानून के प्रावधानों केे तहत पंजीकृत मामलों से निपटने के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार सतर्कता ने बताया कि जरूरी मामलों में लाइव स्ट्रीमिंग, वीडियो या ऑडियो रिकॉर्डिंग और जिमनी आदेशों, निर्णयों की रिकॉर्डिंग या अपलोडिंग सख्ती से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार की जानी चाहिए। जिन मामलों में बंद कमरे में कार्यवाही की जानी है और कमजोर गवाहों के साक्ष्य रिकॉर्ड करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि बलात्कार, यौन अपराधों के मामलों में और जब न्यायाधीश या मजिस्ट्रेट किसी भी जांच या मुकदमे के लिए उचित समझें तो इन-कैमरा कार्यवाही का प्रावधान करते हैं। परिवार से संबंधित मामलों में और अश्लील मामलों की सभी कार्यवाही इन-कैमरा आयोजित की जाती है। पूर्व अनुमति के बिना ऐसी कार्यवाही से संबंधित किसी भी मामले को छापना या प्रकाशित गैरकानूनी होता है। संवाद