HPPS Officers Transfer: हिमाचल में 38 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 18 को नियुक्ति
सरकार ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इस संबंध में मुख्य सचिव आरडी धीमान की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 12 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और 26 डीएसपी बदले गए हैं। इनके अलावा 18 डीएसपी पदोन्नत कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और चार निरीक्षकों को भी पदोन्नत कर डीएसपी नियुक्त किया गया है। बदले गए 12 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारियों में सुशील कुमार को सतर्कता ब्यूरो शिमला, विजय कुमार को छठी आईआरबी कोलर, कुलभुषण वर्मा छठी आईआरबी कोलर, भूपिंद्र सिंह साइबर अपराध शिमला, परवीर ठाकुर प्रथम पुलिस बटालियन जुन्गा शिमला और सागर चंद्र को मंडी के लिए बदला गया है। आशीष शर्मा को कुल्लू, बबीता राणा पांचवीं आईआरबी बस्सी, नरबीर सिंह को यातायात पुलिस शिमला, सुरेंद्र कुमार को तृतीय आईआरबी पंडोह, मदन कांत को पुलिस जिला नूरपुर और नियुक्ति के लिए विचाराधीन सोमदत्त पुलिस जिला सिरमौर के लिए ट्रांसफर किया गया है।
ये भी पढ़ें: Tehsildars Transfer HP: विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल में 55 तहसीलदारों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
26 डीएसपी में मनोज जोशी को प्रथम आईआरबी बनगढ़, रत्न सिंह सीटीएस शिमला, मनोहर लाल चतुर्थ आईआरबी जंगलबैरी, हेमंत कुमार डलहौजी, लाल मन बैजनाथ, जितेंद्र कुमार प्रथम आईआरबी बनगढ़, कमल किशोर-1 को सीटीएस शिमला और जसबीर सिंसह द्वितीय आईआरबी सकोह के लिए बदला गया है। कमल किशोर-2 को विजिलेंस ब्यूरो शिमला, संजय शर्मा राज्य पुलिय अध्ययन संस्थान डरोह, प्रियांक गुप्ता एसडीपीओ बद्दी, शक्ति सिंह सीआईडी अपराध शिमला, रमाकांत ठाकुर एसडीपीओ पांवटा, राम कर्ण प्रथम आईआरबी बनगढ़, अजय कुमार चंबा, सिद्धार्थ शर्मा ठियोग, संजीव कुमार-3 द्वितीय आईआरबी सकोह और संजीव कुमार-5 छठी आईआरबी कोलर, मुकेश कुमार संगड़ाह, संजय कुमार विजिलेंस ब्यूरो लाहौल-स्पीति, अनिल ठाकुर-8 तृतीय आईआरबी पंडोह और अमित अंगीरस को केलांग में नई नियुक्ति मिली है। मंगत राम को सोलन, लखवीर सिंह पुलिस अध्ययन केंद्र डरोह, वी. सिंह छठी आईआरबी कोलर और नितिन चौहान को द्वितीय दलाईलामा के सुरक्षा कर्मी के रूप में मैक्लोडगंज में तैनाती दी गई है।
यहां क्लिक कर देखें पूरी लिस्ट
इन एचपीएस को मिली नियुक्ति
डीएसपी से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बने 18 पुलिस अधिकारियों को भी नियुक्ति दी गई है। इनमें अभिमन्यु वर्मा को विजिलेंस ब्यूरो चंबा, संजीव कुमार-एक द्वितीय आईआरबी सकोह, श्वेता विजिलेंस ब्यूरो सोलन, रमेश कुमार शिमला, हितेश लखनपाल एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कांगड़ा, धर्मचंद विजिलेंस ब्यूरो ऊना, रेणु कुमारी विजिलेंस ब्यूरो हमीरपुर, तरनजीत सिंह विजिलेंस ब्यूरो शिमला, नवदीप सिंह साइबर अपराध पुलिस स्टेशन कांगड़ा, ब्रह्म दास चतुर्थ आईआरबी जंगलबैरी, योगेश रोलटा विजिलेंस ब्यूरो बिलासपुर, संजीव कुमार-2 तृतीय आईआरबी पंडोह और दिनेश कुमार शर्मा को एंटी नारकोटिक्स फोर्स शिमला में नियुक्ति दी गई है।
बीएस ब्रागटा को विजिलेंस ब्यूरो शिमला, मुनीष डढवाल साइबर अपराध पुलिस स्टेशन मंडी, वीर बहादुर को एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स कुल्लू, प्रमोद चौहान राज्य अपराध रिकार्ड ब्यूरो शिमला और संतोष कुमार शर्मा को सीआईडी शिमला में नियुक्ति दी गई है। साथ ही चार इंस्पेक्टर पदोन्नत होकर डीएसपी बनने के बाद तैनाती दी गई है। इसमें भूपिंद्र सिंह को चतुर्थ आईआरबी जंगलबैरी, नरेश कुमार को शिमला, राजेश कुमार को कुल्लू और विजय कुमार को पुलिस मुख्यालय शिमला में नियुक्ति मिली है।