फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   transaction and other works remained suspended due to bank employees Strike in himachal

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से ठप रहा कामकाज, लोग हुए परेशान

Fri, 21 Dec 2018 08:06 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Fri, 21 Dec 2018 08:06 PM IST
विज्ञापन
transaction and other works remained suspended due to bank employees Strike in himachal

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शुक्रवार को शहर के बैंकों में कामकाज ठप रहा। इसके चलते बैंकों में लेन देन नहीं हो पाया। इससे हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब शहर के बैंक सोमवार को खुलेंगे।

विज्ञापन


इसके बाद मंगलवार और बुधवार को भी कर्मचारियों की हड़ताल है। उधर, शुक्रवार को केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ  बैंककर्मियों ने एक दिन की हड़ताल की। कर्मचारियों ने सुबह के समय उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


ऑल इंडिया बैंकर्स ऑफिसर कन्फेडरेशन हिमाचल सर्किल के महासचिव गोपाल शर्मा का कहना है कि केंद्र सरकार लगातार बैंक कर्मचारियों का शोषण कर रही है। हाल ही में हुई भारतीय बैंक संघ और बैंक यूनियनों कि बैठक में स्केल
विज्ञापन
विज्ञापन


वन से लेकर स्केल सात तक के सभी बैंक अधिकारियों को केंद्र सरकार के अन्य कार्यालयों के समान वेतन देने की मांग की थी, जिसे पूरा करने से भारतीय बैंक संघ ने मना कर दिया। इसी के चलते आज हड़ताल करनी पड़ी है।

यह हैं कर्मचारियों की मांगें

transaction and other works remained suspended due to bank employees Strike in himachal

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति के चलते आज बैंक घाटे में हैं। बैंक यूनियनों की मांग है कि बैंकों का कार्य दिवस छह की जगह पांच दिन किया जाए। नई पेंशन नीति को बदलकर पुरानी व्यवस्था को लागू किया जाए। बैंक को थर्ड पार्टी के कामों से मुक्त किया जाए।

शुक्रवार को बैंकों अधिकारियों की हड़ताल रही। शनिवार और रविवार को छुट्टी के चलते बैंक बंद रहेंगे। सोमवार को बैंकों में सामान्य कामकाज होगा। ऐसे में लोग भी अपने काम निपटा लें।

इसके बाद मंगलवार और बुधवार को बैंक के निचले श्रेणी के कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे जिससे कामकाज ठप रहेगा। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में लोग सोमवार को अपना काम निपटा सकते हैं।

बैंकों में हड़ताल की सूचना के बाद शहर के कई एटीएम शुक्रवार को खाली हो गए। बीसीएस, खलीनी, मालरोड समेत कई उपनगरों में बैंक एटीएम खाली रहे। इससे लोगों को दूसरी जगह जाकर पैसे निकालने पड़े। आज और कल परेशानी और बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed