फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Trains coming to Shimla packed till April 15, seats booked in luxury buses too

Himachal: 15 अप्रैल तक शिमला आने वाली ट्रेनें पैक, लग्जरी बसों में भी सीटें बुक, पर्यटन सीजन ने पकड़ी रफ्तार

Sun, 19 Mar 2023 11:06 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 19 Mar 2023 11:06 AM IST
सार

पर्यटन कारोबार के रफ्तार पकड़ने से पर्यटन कारोबारी खासे उत्साहित हैं। मैदानी राज्यों में गर्मी बढ़ने के कारण इस साल मार्च में ही शिमला में सैलानियों की चहल-पहल बढ़नी शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
Trains coming to Shimla packed till April 15, seats booked in luxury buses too
शिमला में उमड़े सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिल्स क्वीन शिमला में एक माह पहले ही पर्यटन सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। भारी संख्या में सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं। 15 अप्रैल तक के लिए कालका से शिमला आने वाली सभी ट्रेनें पैक हैं। लग्जरी बसों में भी अधिकतर सीटें बुक हो गई हैं। पर्यटन कारोबार के रफ्तार पकड़ने से पर्यटन कारोबारी खासे उत्साहित हैं। मैदानी राज्यों में गर्मी बढ़ने के कारण इस साल मार्च में ही शिमला में सैलानियों की चहल-पहल बढ़नी शुरू हो गई है। आमतौर पर समर टूरिस्ट सीजन शुरू होने के बाद 15 अप्रैल से शहर में सैलानियों की भीड़ बढ़ती है। इस साल मार्च में ही शिमला सैलानियों से गुलजार होना शुरू हो गया है।

विज्ञापन


होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग
शहर के होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग चल रही है। ट्रेवल एजेंटों और टैक्सी ऑपरेटरों के काम ने भी रफ्तार पकड़ ली है। सैलानियों के स्वागत के लिए शहर के पर्यटन कारोबारियों ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पर्यटन कारोबार के रफ्तार पकड़ने से शहर के टैक्सी ऑपरेटर, फोटोग्राफर, गाइड, हार्स राइडर उत्साहित हैं। बाजारों में सैलानियों की भीड़ बढ़ने से दुकानदारों की सेल भी बढ़नी शुरू हो गई है। शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि मार्च में ही शिमला में सैलानियों की भीड़ बढ़ना शुरू हो गई है। कमरों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। इस साल समर टूरिस्ट सीजन बढि़या जाने की उम्मीद है। ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन पॉल ने बताया कि समर टूरिस्ट सीजन के लिए अभी से टूरिस्ट पैकेज बुक करवा रहे हैं। शिमला के अलावा सैलानी किन्नौर और लाहौल स्पीति की भी बुकिंग करवा रहे हैं।
विज्ञापन


वीकेंड पर सैलानियों से गुलजार रहा शिमला
वीकेंड पर शनिवार को शिमला सैलानियों से गुलजार रहा। भारी संख्या में सैलानी छुट्टियों का आनंद लेने शिमला पहुंचे। सर्कुलर रोड पर लिफ्ट कार पार्किंग के सभी फ्लोर शनिवार को पैक रहे। दोपहर के समय कुछ देर के लिए एंट्री प्वाइंट पर नो पार्किंग का बोर्ड लगाना पड़ा। कार्ट रोड से मालरोड को जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट के बाहर देर शाम तक सैलानियों की कतार लगी रही। रिज मैदान और मालरोड पर देर शाम तक सैलानियों की चहल पहल लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed