फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Training camp for National Peshapallo Championship begins today

Shimla News: राष्ट्रीय पेशापल्लो चैंपियनशिप का प्रशिक्षण शिविर आज से

Tue, 13 Jan 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Training camp for National Peshapallo Championship begins today
शिमला। बीबीएन नालागढ़ के राजपुरा में 14 जनवरी से राष्ट्रीय पेशापल्लो चैंपियनशिप के लिए प्रैक्टिस कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में हिमाचल के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह जानकारी पेशापल्लो एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश सचिव डॉ. रमेश राजपूत ने दी है। उन्होंने बताया कि 16 से 18 जनवरी तक हरियाणा के जिंद में राष्ट्रीय पेशापल्लो चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश के लगभग 16 राज्य भाग ले रहे हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल की चार टीमें सीनियर पुरुष वर्ग, सीनियर महिला वर्ग, जूनियर बॉयज और जूनियर गर्ल्स भाग ले रही हैं। राजपूत ने बताया कि यह वर्ष 2026 की पहली राष्ट्रीय पेशापल्लो चैंपियनशिप है। इसमें हिमाचल के विभिन्न जिलों से चारों वर्गों के 48 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। सचिव ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कई वर्षों से इस खेल में सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। वर्ष 2016 में प्रकाश ठाकुर और शालू प्रदेश के पहले खिलाड़ी थे जिन्होंने पेशापल्लो राष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लिया। वर्ष 2023 में फेडरेशन कप प्रतियोगिता दीप चंद शर्मा की अध्यक्षता में बिलासपुर के लुणू मैदान में आयोजित की थी। आज हिमाचल प्रदेश से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंकुश राजपूत, दीपिका ठाकुर, अनमोल शर्मा, मनवीर राजपूत, अमन राणा, तेजस, भूपेश, सौरभ शर्मा, नमन चंदेल, करण ठाकुर, शिवम, गौरव, कपिल, विकास और आरव जैसे खिलाड़ी पेशापल्लो खेल में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article