{"_id":"649ee8e56c063c78a20582c8","slug":"trainee-engineers-of-iit-mandi-did-amazing-work-made-low-cost-baby-incubator-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baby Incubator: आईआईटी मंडी के प्रशिक्षु इंजीनियरों का कमाल, कम कीमत का बनाया बेबी इनक्यूबेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baby Incubator: आईआईटी मंडी के प्रशिक्षु इंजीनियरों का कमाल, कम कीमत का बनाया बेबी इनक्यूबेटर
Fri, 30 Jun 2023 08:37 PM IST
Krishan Singh
त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 30 Jun 2023 08:37 PM IST
सार
नवजात बच्चों के लिए जरूरी तापमान को 35 से 38 डिग्री सेल्सियस तक बनाए रखने में यह सक्षम है। एक माह से कम उम्र के बच्चे को थर्मल शॉक से बचाने के लिए पूरी तरह से 37.6 डिग्री सेल्सियस तापमान की आवश्यकता रहती है।
विज्ञापन
इनक्यूबेटर के साथ प्रशिक्षु इंजीनियर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के आईआईटी मंडी के प्रशिक्षु इंजीनियरों ने कम कीमत पर नेऑनटॉल इनक्यूबेटर तैयार किया है। यह नेऑनटॉल इनक्यूबेटर नौ माह से पहले जन्म लेने वाले बच्चों को मां की कोख जैसा वातावरण देगा और जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए तैयार किया गया है। नवजात बच्चों के लिए जरूरी तापमान को 35 से 38 डिग्री सेल्सियस तक बनाए रखने में यह सक्षम है। एक माह से कम उम्र के बच्चे को थर्मल शॉक से बचाने के लिए पूरी तरह से 37.6 डिग्री सेल्सियस तापमान की आवश्यकता रहती है।
विज्ञापन
इसकी खास बात यह है कि यह बहुत ही कम कॉस्ट का नेऑनटॉल इनक्यूबेटर बनाया है। बड़े अस्पतालों में ही जहां इनकी सुविधा मिल पाती है। अब इससे ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों तक भी पहुंच हो सकेगी। इसकी मशीन की कीमत आमतौर पर आठ से दस लाख रुपये होती है, लेकिन प्रशिक्षु इंजीनियरों ने बहुत ही कम कीमत पर इसको तैयार किया है और इसको प्राथमिक केंद्रों तक पहुंचाने का अपना लक्ष्य बनाया है। इसमें दो यूनिट लगे हैं। एक टेंपरेचर यूनिट और दूसरा ह्यूमिनिटी यूनिट।
विज्ञापन
जहां पर बच्चा सोता है वहां पर टेंपरेचर यूनिट होता है और जहां से पाइप लगी होती है वहां पर ह्यूमिनिटी यूनिट लगी होती है। दोनों यूनिट को एप से संचालित किया जाता है। यह इस तरह का अभी तक पहला प्रोटोटाइप है जो कि 30 हजार की कीमत में तैयार किया गया है। अब इसका फाइनल वर्जन तैयार किया जा रहा है जिसके लिए टीम दिन रात रिसर्च कर रही है। टीम के मुताबिक दूसरा और अंतिम वर्जन करीब एक लाख की कीमत में तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
इन्होंने बनाया इनक्यूबेटर
इस नेऑनटॉल इनक्यूबेटर को आईआईटी के बीटेक सेकेंड ईयर मैकेनिकल इंजीनियरिंग के केशव, बीटेक सेकेंड ईयर कंप्यूटर साइंस के हरि रमानी और मोहित कुमार ने बनाया है। इनका मार्गदर्शन सहायक प्रोफेसर डॉ. गजेंद्र सिंह ने किया। इन प्रशिक्षु इंजीनियरों ने मॉडल को एस20जी 20 में चल रही प्रदर्शित किया और राज्यपाल को भी दिखाया। राज्यपाल ने सराहना कर बधाई दी।
अधिक जरूरी है यह नेऑनटॉल इनक्यूबेटर
हिमाचल का औसतन तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहता है और केलांग जैस जिलों में तो यह माइनस 8.2 डिग्री तक भी पहुंच जाता है। यह मशीन आवश्यक तापमान बनाए रखने में सक्षम होगी। इसकी सबसे अधिक विशेषता यह है कि इसे स्थानांतरण के समय स्ट्रेचर में भी स्थापित किया जा सकेगा। यह शिशु के लिए एंबुलेंस सुविधाओं में उपयोग होगा। इसके साथ ही 55 और 60 डिग्री के बीच सापेक्ष आर्द्रता बनाए रखता है। इसको रिमोट के माध्यम से दुनियाभर में कहीं पर भी नियंत्रित किया जा सकेगा। बिना इनक्यूबेटर को खोले ही बच्चे तक पहुंचा जा सकता है।