{"_id":"600d73e58ebc3e2e7a15b8db","slug":"train-to-shimla-volvo-buses-for-shimla-and-hotels-in-shimla-advanced-book-till-26-january-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला आने वाली ट्रेन और वोल्वो 26 तक एडवांस बुक, होटल भी पैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला आने वाली ट्रेन और वोल्वो 26 तक एडवांस बुक, होटल भी पैक
Mon, 25 Jan 2021 10:43 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 25 Jan 2021 10:43 AM IST
सार
विज्ञापन
रिज मैदान पर घूमते सैलानी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गणतंत्र दिवस मनाने हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी है। दिल्ली से शिमला आने वाली एचआरटीसी की वोल्वो बसें और कालका से शिमला आने वाली टॉय ट्रेनों की एडवांस बुक हो चुकी हैं। शिमला, मनाली के होटल 26 जनवरी तक पैक हो गए हैं। शनिवार से मंगलवार तक छुट्टियों के चलते पर्यटकों ने पहाड़ों का रुख कर लिया है। हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों कुल्लू-मनाली, लाहौल-स्पीति, चंबा, धर्मशाला की धौलाधार पर्वत शृंखला में बर्फबारी हो रही है।
विज्ञापन
पर्यटन स्थल मनाली में होटलों में 90 से 100 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी चल रही है। यहां छोटे और मझोले होटल भी 70 फीसदी तक पैक चल रहे हैं। मणिकर्ण, जिभी और तीर्थन घाटी में भी सैलानियों की चहलकदमी बढ़ गई है। सोलंगनाला, कोठी, गुलाबा और अटल टनल के साउथ पोर्टल व धुंधी में शनिवार रात ताजा बर्फबारी से पर्यटन को गति मिलेगी। विंटर सीजन में पर्यटकों को लुभाने के लिए होटलियरों की ओर से आकर्षक पैकेज दिए जा रहे हैं। पर्यटन निगम के होटलों में कमरों की बुकिंग पर 40 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। सोलंगनाला व नेहरूकुंड में सैलानियों ने स्कीइंग, स्नो स्कूटर, घुड़सवारी, पैराग्लाइडिंग का जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
उधर, राजधानी शिमला के रिज मैदान, माल रोड के अलावा कुफरी, नारकंडा, मशोबरा और नालदेहरा में भी रविवार को सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन शिमला के अध्यक्ष संजय सूद ने बताया कि वीकेंड पर बड़ी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे हैं। रविवार को कार्ट रोड पर स्थित शहर की सबसे बड़ी लिफ्ट पार्किगिं रविवार दोपहर 1:00 बजे पैक हो गई। देर शाम तक करीब दस हजार लोगों ने मालरोड और रिज जाने के लिए पर्यटन निगम की लिफ्ट का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन